फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Senior athlete showed stamina in master athletics championship

सीनियर एथलीट ने दिखाया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Senior athlete showed stamina in master athletics championship
भीम स्टेडियम में आयोजित 30वीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशीप में दौड़ते प्रतिभागी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भीम स्टेडियम में शनिवार को 30वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। खेलों का आयोजन मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया की देखरेख में हुआ, जिसका शुभारंभ मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के प्रधान डॉ धर्मबीर सिंह ढिल्लो ने किया, जबकि अध्यक्षता सचिव चरणजीत सिंह ने की। खेलों में प्रदेश भर से आए सीनियर एथलीट ने जीत के लिए खूब दम लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को हुए एथलीट खेल स्पर्धाओं के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। फेडरेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि शाटपुट में 80 आयु वर्ग में होशियार सिंह भिवानी व रोहतक के चरणसिंह सिंह अहलावत प्रथम स्थान पर रहे। 75 आयु वर्ग में रामचंद्र हिसार प्रथम, सिरसा के लालचंद गोदारा दूसरे, भिवानी का महीपाल तीसरे स्थान पर रहा। 70 आयु वर्ग में पानीपत के राजसिंह प्रथम, कंवल किसान रोहतक का दूसरे व भूप सिंह सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा। 65 आयु वर्ग में भिवानी का जयसिंह कालीरामणा प्रथम, गुरुग्राम का राजेंद्र बेनीवाल दूसरे व हिसार के राजबीर बेनीवाल एवं रोहतास सिंह लांबा तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ के 60 आयु वर्ग मुकाबले में रेवाड़ी के चंद्र सिंह यादव प्रथम, हिसार के दिलबाग सिंह दूसरे व रमेश श्योराण चरखी दादरी तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ के 65 आयु वर्ग मुकाबले में हिसार के राजबीर प्रथम, गुरुग्राम के प्रकाशचंद दहिया दूसरे व हिसार के इंद्रजीत सांगवान तीसरे स्थान पर रहे। 65 आयु वर्ग महिला के मुकाबले में चरखी दादरी की शकुंतला देवी प्रथम रही। 70 आयु वर्ग मुकाबले में रामकिशन शर्मा चरखी दादरी प्रथम, रामस्वरूप फतेहाबाद दूसरे स्थान पर रहे। 75 आयु वर्ग में भिवानी के राजपाल प्रथम, भिवानी के सुखबीर सांगवान दूसरे स्थान पर रहे। 85 आयु वर्ग मुकाबले में चरखी दादरी के होशियार सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed