फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   senior accountent die, home ministry, police complaint

तबीयत बिगड़ने से गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट की मौत

Thu, 08 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
senior accountent die, home ministry, police complaint
भिवानी। अचानक से तबीयत बिगड़ने से गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वीरवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामला बुधवार देर शाम करीब सात बजे का है। पुलिस को दिए बयान में गांव ईशरवाल निवासी कृष्ण ने बताया उसका साला राजस्थान के गांव बुराड़ी निवासी 53 वर्षीय मानसिंह गृह मंत्रालय में बतौर सीनियर अकाउंटेंट कार्यरत था। उसे पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी थी, जिसका हिसार के एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह वह उसके पास आया था। बुधवार शाम को अचानक ही मानसिंह की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे जिला सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मामले की सूचना तोशाम पुलिस थाना को दी। जांच अधिकारी एचसी रविंद्र ने बताया कि मृतक एक बेटे का पिता था। मृतक के साले गांव ईशरवाल वासी कृष्ण के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वीरवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed