{"_id":"679a6685484473080601cc2e","slug":"seminar-on-importance-of-nano-fertilizers-held-in-village-bushan-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129208-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव बुशान में नैनो उर्वरकों के महत्व विषय पर हुई विचार गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव बुशान में नैनो उर्वरकों के महत्व विषय पर हुई विचार गोष्ठी
विज्ञापन
गांव बुशान में कंबल वितरित करते उप निदेशक डॉ वीके फौगाट व अन्य।
तोशाम। इफको की ओर से गांव बुशान में फसल उत्पादन में नैनो उर्वरकों का महत्व विषय पर विचार गोष्ठी एवं निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भिवानी के उप निदेशक डॉ. वीके फौगाट बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मेहरचंद ने की।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. वीके फौगाट ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मेरी फसल मेरा ब्योरा, फसल अवशेष प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नैनो यूरिया का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
इफको से प्रदीप तंवर ने किसानों को रबी एवं खरीफ सीजन की फसलों में आने वाली बीमारियों एवं उनके उपचार के बारे में बताया। बागवानी विभाग से हर्ष ने बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया।
विज्ञापन
नमो ड्रोन दीदी सोहना ने खेतों में ड्रोन द्वारा नैनो उर्वरकों का छिड़काव करने के बारे में बताया। डॉ. ममता फौगाट ने मिट्टी स्वास्थ्य एवं मिट्टी परीक्षण के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में डाॅ. देवीदयाल ने इफको की राज्य स्तरीय गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि इफको राज्य में कृषि आदान के विपणन के साथ-साथ इफको ने कृषि क्षेत्र में अग्रणी काम करते हुए ड्रोन से छिड़काव करने के लिए योजना भी शुरू की है।
उन्होंने किसानों को इफको के नए उत्पाद जैसे की नैनो यूरिया तरल, सागरिका, जल विलय उर्वरक, जैव उर्वरक के सही इस्तेमाल और फायदे के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया की इफको का जो भी लाभ होता है, सदस्य सहकारी समितियों को उनकी जमा पूंजी का 20 प्रतिशत लाभांश के रूप में प्रदान किया जाता है।
डाॅ. नसीब सिंह ने कृषि यंत्रों की विभिन्न लाभदायक योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले अनुदान पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में निशुल्क कंबल वितरण किया गया । कार्यक्रम में अनेक किसानों ने भाग लिया।