Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Self help group engaged in service of corona positive patients

कोरोना योद्धा: कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेवा में जुटी सेल्फ हैल्प समूह की महिलाएं

Tue, 07 Jul 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Self help group engaged in service of corona positive patients
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब तक जिले में 513 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इनमें 135 एक्टिव केस हैं, जिन्हें विभिन्न कोविड सेंटरों में रखा गया है। इन मरीजों को खाने संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न हो और हर बार ताजा खाना मिल सके, इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं इनकी सेवा में जुटी हैं। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं रोजाना कोरोना संक्रमितों के खाना बना रही हैं। महिलाएं संक्रमित ही नहीं आमजन को भी वाजिब दाम में घर जैसा खाना मुहैया करवा रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के नजदीक स्थित भवन में आजीविका भोजनालय बनाया गया है, जिसका संचालन बवानीखेड़ा के उजाला महिला महासंघ की ओर से किया जा रहा है। इसमें महासंघ के सेल्फ हेल्प समूह की सात महिलाएं सेवाएं दे रही हैं। इस समूह द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए विशेष रूप से खाना बनाया जाता है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार मरीजों को घर जैसा खाना प्रदान करवाया जाता है। कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड सेंटर भिवानी सामान्य अस्पताल, जालान अस्पताल, लोहानी स्थित बाबा योगी नेता नाथ अस्पताल में खाना भेजा जाता है। इसमें रोजाना 90 से 100 मरीजों के लिए खाना होता है। मरीजों को खाना पूर्ण रूप से निशुल्क प्रदान किया जाता है। समूह में प्रधान भतेरी देवी, अमरपति, प्रमल देवी, बिमला, गिनी देवी, प्रकासी, चंदा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

आय के साधन बने आमजन : आजीविका भोजनालय में कोरोना संक्रमित मरीजों के निशुल्क भोजन भेजा जाता है। इसके अलावा समूह आमजन के लिए भी भोजन तैयार करते हैं, जिसके लिए उचित रेट तय किए गए हैं। आमजन के लिए भोजनालय में 40 रुपये प्रति प्लेट नाश्ता, 50 रुपये प्रति प्लेट दोपहर का खाना और इसी प्रकार 50 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से रात्रि का भोजन दिया जाता है। आमजन ही आजीविका भोजनालय के लिए आमदनी का साधन है। यहां पर लोगों का घर जैसा खाना प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये व्यंजन परोसे जाते हैं : आजीविका भोजनालय में रोटी, पराठा, चावल, दाल, सब्जी, सलाद की व्यवस्था की गई है। इसमें सब्जी व दाल मौसम के अनुसार तैयार की जाती है। अधिकारियों के निर्देशन पर मौसमी सब्जियों और व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाती है।

हमारा समूह अधिकारियों के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमित मरीजों व आमजन के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहा है। भोजन बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाता है। लोगों को घर जैसा खाना उपलब्ध करवाया जाता है। इसके लिए समूह में सात महिलाएं सेवाएं दे रही है। - भतेरी देवी, प्रधान, उजाला महिला महासंघ, बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed