{"_id":"685454b7cf00e997480a7cfa","slug":"seeing-the-common-people-troubled-rajendra-removed-the-encroachment-from-the-hisar-tosham-road-after-30-hours-the-way-is-now-open-again-the-public-works-department-had-placed-the-encroachment-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135757-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आमजन को परेशान देख राजेंद्र ने 30 घंटे बाद हटा लिया हिसार-तोशाम मार्ग से कब्जा, अब रास्ता फिर खुला, लोकनिर्माण विभाग ने कर रखा था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आमजन को परेशान देख राजेंद्र ने 30 घंटे बाद हटा लिया हिसार-तोशाम मार्ग से कब्जा, अब रास्ता फिर खुला, लोकनिर्माण विभाग ने कर रखा था कब्जा
विज्ञापन
हिसार-तोशाम मार्ग से कब्जा हटाता जेसीबी चालक।
तोशाम। न्यायालय के आदेश पर हिसार-तोशाम मार्ग की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद राजेंद्र नैन ने वीरवार को मकान बनाना शुरू कर दिया।इससे तोशाम-हिसार जाने वाला रोड बंद हो गया। कोर्ट के आदेश के चलते पुलिस ने निर्माण में बाधा न डालते हुए वाहनों को हांसी मार्ग से एसडीएम कार्यालय के आगे के रास्ते निकाला शुरू किया। हालांकि बाद आमजन की समस्या को देखते हुए राजेंद्र ने करीब 30 घंटे बाद मार्ग से कब्जा हटा लिया। इससे लोगों को राहत मिली।
राजेंद्र जैन ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग ने उसकी जमीन पर कब्जा कर तोशाम-हिसार मार्ग का निर्माण किया था। इसके बाद उसने न्यायालय में अपील दायर की और कोर्ट ने उसके हक में फैसला सुनाया। कब्जा मिलने के बाद आमजन को बहुत दिक्कतें हो रही थीं। इसलिए उसने रास्ते से कब्जा हटा लिया है।
उल्लेखनीय है कि करीबन चार साल पहले राजेंद्र जैन द्वारा तोशाम न्यायालय में अपील दायर की गई थी कि उसकी तीन खती 1437-38-42 की करीबन 105 जगह भूमि पर लोकनिर्माण विभाग का कब्जा है। करीब डेढ़ वर्ष पहले न्यायालय ने राजेंद्र जैन के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने उच्च न्यायालय में अपील की। जैन ने दोबारा कब्जा दिलवाने के लिए अपील दायर की। अपील का फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने करीबन एक माह पहले कब्जा दिलवाने के लिए वारंट जारी किए थे। 18 जून को प्रशासनिक अधिकारियों ने राजेंद्र को मार्ग की जमीन पर कब्जा दिला दिया था। इसके बाद से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।