फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Security guards will be stationed on scaffolding in the city's main markets on Diwali, monitoring with binoculars.

Bhiwani News: शहर के मुख्य बाजारों में दिवाली पर मचान पर तैनात रहेंगे सुरक्षा प्रहरी, दूरबीन से करेंगे निगरानी

Wed, 15 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Security guards will be stationed on scaffolding in the city's main markets on Diwali, monitoring with binoculars.
शहर के सराय चौपटा बाजार में तैनात पुलिसकर्मी। 
भिवानी। दिवाली के त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर के भीड़ भरे बाजारों में पुख्ता प्रबंध किए हैं। शहर के मुख्य बाजारों में सुरक्षाकर्मी मचान पर तैनात हैं जिनके माध्यम से चप्पे-चप्पे की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सराय चौपटा में लगाई गई मचान से सुरक्षा प्रहरी दूरबीन के जरिये बाजार के प्रत्येक कोने की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

धनतेरस से बाजारों में भीड़ बढ़ने के मद्देनजर शहर के दादरी गेट जैन चौक से किरोड़ीमल मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर नाके लगाए गए हैं। इसी तरह घंटाघर चौक से सराय चौपटा की ओर जाने वाले बाजार मार्ग पर भी नाका लगाया गया है। नाकों पर केवल पैदल चलने वाले ही बाजार में प्रवेश कर पा रहे हैं जबकि वाहनों को रोका जा रहा है। हर नाके पर तीन से चार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। संबंधित एसएचओ की टीम और पुलिस राइडर इलाके की निगरानी करेंगे। इसके अलावा संबंधित पुलिस चौकी इंचार्ज की टीम को बाजारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मचान पर तैनात किए सुरक्षा प्रहरी
शहर के सराय चौपटा क्षेत्र में पहली मचान पुलिस प्रशासन की तरफ से लगवाई गई है। सुरक्षा प्रहरी शिफ्टों में तैनात हैं और 17 अक्तूबर से इन्हें दूरबीन भी प्रदान की जाएगी। दूरबीन के जरिये वे बाजार में दूर तक होने वाली बारीक से बारीक गतिविधियों पर नजर रख पाएंगे। इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सकेगी जो बाजार में कानून व्यवस्था को तोड़ने का प्रयास कर सकते हैं। समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




दिवाली का त्योहार खुशियों भरा है और इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। जिले भर में दिवाली के अवसर पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मुख्य रास्तों और संभावित जगहों पर नाकाबंदी की गई है। शहर के अलावा कस्बाई इलाकों के बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। मचान पर तैनात सुरक्षा कर्मी दूरबीन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे और संदेह होने पर तत्परता से कार्रवाई करेंगे। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed