फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sector officers appointed for polling booths

Bhiwani News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथों के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त

Tue, 20 Aug 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sector officers appointed for polling booths
भिवानी के डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। विधानसभा चुनाव चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न टीमों को तैनात करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने भिवानी विधानसभा क्षेत्रों के 227 पोलिंग बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 17 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिए हैं वे समय रहते पोलिंग बूथों पर बिजली, पेयजल, रैंप, टॉयलेट आदि की सुविधा सुनिश्चित करें ताकि मतदान के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी सेक्टर ऑफिसर तुरंत प्रभाव से अधीन के आने वाले पोलिंग बूथों पर जाएं ताकि वास्तविक स्थिति के बारे में अभी से जानकारी हो जाए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय से सहायक प्रो. राजकुमार, सहायक प्रो. आनंद प्रकाश, सहायक प्रो. भीम सिंह, सहायक प्रो. सुरेंद्र, को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार से एजुकेशन कॉलेज भिवानी से सहायक प्रो. मुकेश यादव, सहायक प्रो. वेद प्रकाश, राजीव गांधी महिला कॉलेज से सहायक प्रो. अजीत कुमार, राजकीय महाविद्यालय से नसीब कुमार, राजकीय महाविद्यालय से राकेश कुमार, सहायक प्रो अनिल कुमार, सहायक प्रो. देवेंद्र सिंह, सहायक प्रो. धर्मबीर सिंह को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार से सहायक प्रो. राजबीर सिंह, सहायक प्रो. रणजीत सिंह, सहायक प्रो. उदयवीर डागर, सहायक प्रो. जगबीर मान और सहायक प्रो. सुरेंद्र को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। सहायक प्रो. प्रदीप व जगबीर मान रिजर्व में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बवानीखेड़ा के 235 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 18 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 235 पोलिंग बूथों पर 18 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार बवानीखेड़ा महिला महाविद्यालय से सहायक प्रो. सुनील कुमार, सहायक प्रो. अमित, राजकीय महाविद्यालय भिवानी से सहायक प्रो. सुरेंद्र कुमार, राजीव गांधी महिला कॉलेज से सहायक प्रो. उदयभान, बवानीखेड़ा कॉलेज से सहायक प्रो. सुरेंद्र कुमार, भिवानी राजकीय महाविद्यालय से सहायक प्रो. कुलवीर सिंह, सहायक प्रो. मितेश कुमार, सीबीएलयू से सहायक प्रो. अश्विनी कुमार, बवानीखेड़ा महिला महाविद्यालय से सहायक प्रो. मुकेश कुमार, सीबीएलयू से सहायक प्रो. पवन कुमार, राजकीय महाविद्यालय भिवानी से सहायक प्रो. मनोज कुमार सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार से सीबीएलयू से सहायक प्रो. संजीव कुमार, सहायक प्रो. डॉ. अर्जुन सिंह, राजकीय महाविद्यालय से सहायक प्रो. अमित कुमार, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय से सहायक प्रो. नरेंद्र कुमार, सीबीएलयू से सहायक प्रो. मयंक, सहायक प्रो. ऋषिपाल और सहायक प्रो. राहुल त्रिपाठी सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है।


सभी सेक्टर ऑफिसर को दिए गए हैं 8 से 18 पोलिंग बूथ

सभी सेक्टर ऑफिसर को आठ से 18 पोलिंग बूथ दिए हैं। सभी सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने पोलिंग बूथों पर जाएं और उनका रूट चार्ट का पता चल सके। मौके पर जाकर आने से वास्तविक स्थिति का पता चलेगा कि वहां पर बिजली, पेयजल, रैंप और टॉयलेट की क्या स्थिति है। पोलिंग बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ सभी सेक्टर ऑफिसर अन्य अधिकारियों की तरह उनको दिए गए पोलिंग बूथों के क्षेत्रों के गणमान्य व प्रबुद्ध लोगों से संपर्क करेंगे और चुनाव को पारदर्शी व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करने की अपील करेंगे।



सेक्टर ऑफिसर और पुलिस ऑफिसर के लिए कार्यशाला पंचायत भवन में 20 को 11 बजे

जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में नियुक्त सभी टीमों का प्रशिक्षण शुरु कर दिया गया है। इसी कड़ी में 20 अगस्त को पंचायत भवन में सुबह 11 बजे सेक्टर ऑफिसर और पुलिस ऑफिसर के लिए एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें उनको चुनाव से संबंधित जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed