फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Secondary-Senior Secondary examinations to be held in Haryana from September 29 to October 17

HBSE: 44 परीक्षा केंद्रों पर 29 सितंबर से 17 अक्तूबर तक होगी सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं

Wed, 21 Sep 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 10:22 PM IST
सार

प्रदेश में 29 सितंबर से सेकेंडरी- सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं होंगी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 30,584 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शैक्षिक/मुक्त विद्यालय की पूर्ण विषय/आंशिक अंक सुधार/अतिरिक्त विषय व री-अपीयर परीक्षाओं के लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Secondary-Senior Secondary examinations to be held in Haryana from September 29 to October 17
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूर्ण विषय/आंशिक अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय व री-अपीयर परीक्षाएं 29 सितंबर से शुरू होंगी और 17 अक्तूबर तक चलेंगी। जिनके लिए प्रदेश भर में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 30,584 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 20,294 छात्र व 10,290 छात्राएं हैं। दोपहर दो बजे से होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बुधवार को बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रहेगा। सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 9,420 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 5,778 छात्र व 3,642 छात्राएं हैं। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 6,142 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 4,491 छात्र व 1,651 छात्राएं हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 8,522 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 5,138 छात्र व 3,384 छात्राएं और  सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 6,500 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 4,887 छात्र व 1,613 छात्राएं हैं। परीक्षा केंद्रों  के औचक निरीक्षण के लिए 60 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र में त्रुटि है तो कार्यालय से ठीक करा लें
यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश-पत्र विवरण में कोई त्रुटि है तो वह 22 सितंबर तक मूल दस्तावेज व वांछित शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में आकर उसे सही करवा सकते हैं। परीक्षा समाप्ति के उपरांत फोटो व हस्ताक्षर संबंधी त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी। किसी परीक्षार्थी का प्रवेश-पत्र किसी त्रुटि के कारण जारी नहीं हुआ तो वह परीक्षा से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में वांछित दस्तावेज उपलब्ध करवाते हुए अपना अनुक्रमांक जारी करवा सकता है। 

सभी परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साइज पेपर पर ही प्रिंट करें। परीक्षार्थी अपना वही रंगीन फोटो प्रवेश-पत्र पर चिपकायें जो आवेदन फार्म भरते समय लगाया गया था और उसे अपने संबंधित विद्यालय से सत्यापित करवाएं। बिना प्रवेश-पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और न ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र परिर्वतन की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व अपने मूल आधार कार्ड व रंगीन प्रवेश पत्र सहित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। 

कोई दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254300, 254309 सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assec@bseh.org.on, सीनियर सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assrs@bseh.org.in व मुक्त विद्यालय की ई-मेल adhos@bseh.org.in पर संपर्क किया जा सकता है।


सीटीपी में अवसरों की समय-सीमा समाप्त
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के मद्देनजर बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि हरियाणा मुक्त विद्यालय की क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी (सीटीपी) कैटेगरी में परीक्षा देने वाले पात्र परीक्षार्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु कोई समय-सीमा न रखी जाए। अर्थात परीक्षा उत्तीर्ण करने के अवसरों की समय-सीमा को खत्म कर दिया गया है। पहले छह मौके दिए जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed