{"_id":"6abd71fa04a4963e5500f2ce","slug":"secondary-and-senior-secondary-supplementary-examinations-begin-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157921-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाएं आज से आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाएं आज से आरंभ
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की पूरक परीक्षाएं एक अक्तूबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं 24 अक्तूबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रदेश के 140 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की कंपार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार विषय की परीक्षाएं होंगी। इसके साथ डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें करीब 82,037 परीक्षार्थी और छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे।
सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 8,462 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनमें 5,219 छात्र और 3,243 छात्राएं हैं। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) में 7,647 परीक्षार्थी होंगे, जिनमें 5,290 छात्र और 2,357 छात्राएं शामिल हैं। सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) में 8,850 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5,472 छात्र और 3,378 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 14,578 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे जिनमें 9,665 छात्र और 4,913 छात्राएं शामिल हैं। डीएलएड परीक्षा में 42,500 छात्र-अध्यापक शामिल होंगे। इनमें 13,523 छात्र-अध्यापक और 28,977 छात्र-अध्यापिकाएं परीक्षा देंगी।
बोर्ड के 26 उड़नदस्तों की रहेगी परीक्षा में निगरानी
परीक्षाओं की शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए 26 उड़नदस्ते गठित किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर धारा-163 भी लागू कर दी गई है। सभी पात्र परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक जारी किए जा चुके हैं। परीक्षार्थी रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साइज के कागज पर प्रिंट करें और आवेदन फार्म में अपलोड की गई फोटो ही प्रवेश-पत्र पर चिपकाएं।
परीक्षा आरंभ होने के 30 मिनट पहले मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र पर तिथि के अनुसार परीक्षार्थी, छात्र-अध्यापक और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। इसलिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र का लेमिनेशन न करवाएं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।