{"_id":"6622e2b881f0603bf00ce16e","slug":"sdm-wearing-turban-and-sitting-in-a-camel-cart-appealed-for-voting-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-116270-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एसडीएम साफा पहनकर ऊंट गाड़ी में बैठे मतदान की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एसडीएम साफा पहनकर ऊंट गाड़ी में बैठे मतदान की अपील की
Sat, 20 Apr 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
गांव मिरान में ऊंट गाड़ी में बैठकर मतदान का संदेश देते एसडीएम मनोज दलाल व महिलाएं।
तोशाम। सुनो ए सखियो सुनो, वोट गेरण न जाना सै, भूल न जाना पांच साल बाद यो त्योहार आना सै। शुक्रवार को गांव मिरान की गली-गली में गूंजता यह लोकगीत अपने खास अंदाज में मतदान की अपील दे रहा था। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने स्वयं साफा पहनकर ऊंट गाड़ी में बैठे मतदान की अपील की।
ऊंट गाड़ी की सवारी व लोकगीत से प्रभावित ग्रामीण एवं विशेषकर महिलाएं कहती सुनी गई कि बात तो ठीक सै। इस दौरान एसडीएम ने दिव्यांग मतदाताओं को भी सम्मानित किया। एसडीएम ने सेल्फी प्वाइंट पर महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचवाई।सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक व लोकगीत के माध्यम से गांव मिरान में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा भारत के मानचित्र का रूप देकर भी मतदान की अपील की।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि स्थानीय भाषाओं में नुक्कड़ नाटक व लोक गीत के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक करने से लोग प्रभावित होते हैं। ऊंट गाड़ी की सवारी और लोकगीत के साथ मतदान की अपील मतदाताओं का ध्यान खींचने वाला अभियान है। एसडीएम ने महिलाओं से आग्रह किया कि आज की पीढ़ी की लड़कियों को भी कभी-कभार ऐसे पहनावे के लिए प्रेरित करें ताकि संस्कार जीवंत रहें। इस मौके पर सीडीपीओ विभूति बजाज, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुरजीत सिंह, सुपरवाइजर व स्वीप टीम सदस्य मनोज सांगवान व पंकज शर्मा मौजूद रहे।