फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SDM resolved the issue of overload in Khanak by holding a meeting, truck union strike ended

Bhiwani News: बैठक करा एसडीएम ने सुलझाया खानक में ओवरलोड का मामला, ट्रक यूनियन की हड़ताल खत्म

Wed, 10 Jul 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 10 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
SDM resolved the issue of overload in Khanak by holding a meeting, truck union strike ended
ट्रक यूनियन से बातचीत करते एसडीएम मनोज कुमार दलाल। 
तोशाम। खानक पहाड़ में पिछले दस दिन से ओवरलोड के विवाद को एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने सुलझा दिया है। इसके बाद पहाड़ में ट्रक यूनियन ने बुधवार को धरना खत्म कर कांटे खोल दिए हैं। गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

खानक पहाड़ में एचएसआईआईडीसी की ओर से गाड़ियों को ओवरलोड करने के विरोध में ट्रक यूनियन पिछले दस दिन से आंदोलित थी। इसके तहत दो दिन से यूनियन ने धरना शुरू कर दिया था। पिछले दस दिन से ट्रक यूनियन ने ओवरलोड के विरोध में कांटे बंद कर रखे थे। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों को एसडीएम ने बुलाया था लेकिन समझौता नहीं हो पाया था। इसलिए एसडीएम ने बुधवार को फिर से दोनों पक्षों को बुलाया। इसके बाद एसडीएम ने मामला सुलझा दिया। इस बारे में पवन खानक ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व बैठक हुई थी। मामले का सुलझा किया गया है। एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि दोनों पक्षों की बैठक में उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed