फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SDM heard the problems of the villagers during the night stay

Bhiwani News: एसडीएम ने रात्रि ठहराव में सुनीं ग्रामीणों की समस्या

Fri, 07 Mar 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
SDM heard the problems of the villagers during the night stay
लोहारू के गांव कुड़ल में शुक्रवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम हुआ।
लोहारू। गांव कुड़ल में शुक्रवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एसडीएम मनोज दलाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिले के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। किसी भी नागरिक की किसी भी विभाग से संबंधित यदि कोई समस्या है तो वह बिना किसी हिचक के प्रशासन के समक्ष रखें, उनका समयबद्ध ढंग से समाधान किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे गांव के विकास में अपना योगदान दें। गांव के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका होनी चाहिए। गांव के विकास में अपना कुछ न कुछ योगदान जरूर करें। गांव की साफ-सफाई रखना हमारे हाथ में है। अपने आसपास परिवेश में गंदगी का आलम न बनने दें। एसडीएम ने एक-एक करके ग्रामीणों की शिकायत अथवा मांग के आधार पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने किया एसडीएम का स्वागत
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कुड़ल की तरफ से सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने तिलक व पगड़ी पहनकर एसडीएम व अधिकारियों का स्वागत किया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे गांव में ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने में जिला प्रशासन का हर संभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, बीडीपीओ धर्मपाल, सीइपीओ दीपक शर्मा, श्याम सुंदर सांगवान, ग्राम सचिव, सरपंच सुनीता व पंचों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व गांव के नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed