फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New road to be built on Ashoka Marg at a cost of 25 lakh; 1-km stretch to be rid of potholes.

Bhiwani News: अशोका मार्ग पर 25 लाख से बनेगी नई सड़क, 1 किमी में गड्ढों का झंझट खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
New road to be built on Ashoka Marg at a cost of 25 lakh; 1-km stretch to be rid of potholes.
भिवानी का निर्माणाधीन अशोका रोड
भिवानी। हांसी गेट से बीटीएम चौक तक अशोका मार्ग पर एक किलोमीटर दायरे में गड्ढों का झंझट जल्द खत्म होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब 25 लाख रुपये की लागत से सड़क का नवीनीकरण करवा रहा है।
विज्ञापन

हांसी गेट से बीटीएम चौक तक सड़क की पुरानी ऊपरी लेयर उखाड़ने का काम किया जा चुका है। अब इस पर तारकोल की नई लेयर डाली जाएगी। करीब चार साल पहले बनी इस सड़क पर वाहनों की लगातार आवाजाही से कई जगह गड्ढे हो गए थे।
विज्ञापन

रिहायशी कॉलोनी के लोगों ने सड़क के बीच से गुजर रही पानी की लाइनों में कनेक्शन की लीकेज ठीक कराने के लिए भी कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त कर दी थी। इससे मार्ग की हालत और खराब हो गई थी और वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान हिचकोले खाने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने सड़क की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए करीब 25 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। मंजूरी के बाद टेंडर कराकर वर्क ऑर्डर जारी किया गया।

खस्ताहाल सड़कों पर लगेगा पेचवर्क का मरहम
बारिश के दौरान शहर के जिन हिस्सों में सड़कों की हालत खस्ता बनी है वहां भी पेचवर्क का काम शुरू होगा। हाल ही में बनी जिन सड़कों की ऊपरी परत बारिश में वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुई है वहां काम संबंधित एजेंसी के माध्यम से कराया जाएगा। शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को पाटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।



अशोका मार्ग के नवीनीकरण का काम किया जा रहा है। इस मार्ग पर सड़क की पुरानी लेयर की जगह तारकोल की मजबूत लेयर डाली जाएगी। कई जगह से सड़क क्षतिग्रस्त हालत में थी, इसी के चलते विभाग ने इसके वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कराया है। करीब दस दिन में सड़क निर्माण का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। -लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed