फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SDM got the problem of clogged drains resolved in two hours

Bhiwani News: गंदगी से अटी नालियों का एसडीएम ने दो घंटे में करवाया समाधान

Wed, 07 May 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
SDM got the problem of clogged drains resolved in two hours
लोहारू। शहर में दो माह पहले शहर की जनता की ओर से चुने गए सभी नए पार्षद और नगर पालिका चेयरमैन एक्शन मोड के दिखाई दे रहे हैं। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप ने जहां पिछले दिनों हाउस की बैठक लोगों के सहयोग से लोहारू को आदर्श शहर बनाने का दावा किया।
विज्ञापन

वहीं पार्षदों ने भी गली और नालियों की सफाई के लिए मुस्तैदी दिखानी शुरू कर दी है। नालियों में फैली गंदगी की पार्षद अंतर सिंह की शिकायत पर एसडीएम मनोज दलाल मौके पर पहुंच गए और दो घंटे के भीतर समस्या का समाधान करवा दिया।
विज्ञापन


दरअसल, दो दिन पहले लोहारू शहर में हुई तेज अंधड़ के साथ बरसात के बाद शहर सीएचसी के सामने और चुंगी नंबर सात के कई इलाकों में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। उनसे उठने वाला दुर्गंध आम लोगों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 14 के पार्षद अंतर सिंह ने एनएच 709 ई के साथ लगती नालियों की सफाई के लिए नगर पालिका के जेई से मुलाकात की। लेकिन समाधान नही होने की सूरत में पार्षद अंतर सिंह, जयसिंह सैनी, पार्षद प्रतिनिधि विपिन सैनी और अश्विनी कुमार ने इसको लेकर एसडीएम मनोज दलाल से मुलाकात कर इसकी शिकायत कर डाली। इसके बाद एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए दो घंटे के भीतर नालियों की सफाई करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed