{"_id":"65fb26368f73d7663d0b9f75","slug":"sdm-and-dgm-called-for-voting-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-114935-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एसडीएम और डीजीएम ने किया मतदान का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एसडीएम और डीजीएम ने किया मतदान का आह्वान
Wed, 20 Mar 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में पौधरोपण करते एसडीएम अमित कुमार व डीजीएम अंजू मित्तल।
लोहारू। एसडीएम अमित कुमार व डीजीएम अंजू मित्तल ने बैंक अधिकारियों से कहा कि बैंक में आने वाले नागरिकों को बैंक सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ 25 मई को होने वाले लोकसभा के आम चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। एसडीएम अमित कुमार व पंजाब नेशनल बैंक की डीजीएम अंजू मित्तल पीएनबी शाखा में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बैंकों में आने वाले आम नागरिकों को बेहतर बैंक सुविधा मुहैया करवाई जाए ताकि आमजन को कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में ऑनलाइन बैंकिंग का बड़ा महत्व है। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का वोट डालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे मजबूत प्रजातांत्रिक देश है। एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुका प्रत्येक युवक अपना वोट बनवाएं और लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट व मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन से वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने संबंधित बीएलओ या लघु सचिवालय स्थित चुनाव कार्यालय में भी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख से दस दिन पहले तक नया वोट बनवाया जा सकता है। पीएनबी डीजीएम अंजू मित्तल ने कहा कि पीएनबी सामाजिक सरोकार का कार्य कर रहा है। जरूरतमंद लोगों को ऋण देकर सहायता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पीएनबी किसी भी जरूरतमंद को बिना भेदभाव व पारदर्शी ढंग से ऋण प्रदान करवाने का कार्य कर रहा है। इस मौके पर बीईओ विजयप्रभा, कुलदीप सांगवान, प्रदीप सोनी, प्रवीन सांगवान, देवीलाल, विनोद सोलंकी, महीपाल बड़दु, एडवोकेट पवन बारवास, रासुख श्योराण उपस्थित रहे। संवाद