फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scuffle with Rajasthan forest officer's team

Bhiwani News: लकड़ियों से भरी गाड़ियों का पीछा कर रही राजस्थान वन अधिकारी की टीम संग हाथापाई

Thu, 15 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 15 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with Rajasthan forest officer's team
रात के अंधेरे में राजस्थान से लोहारू के रास्ते गुजर रही अवैध लकड़ियों से भरी गाड़ी।
लोहारू (भिवानी)। राजस्थान से लोहारू के रास्ते हरियाणा में लकड़ियों का अवैध कारोबार इन दिनों चरम पर है। राजस्थान से हरियाणा में लोहारू के विभिन्न कच्चे रास्तों पर रात के अंधेरे में इन लकड़ी माफियाओं की कई दर्जन गाड़ियां प्रतिदिन सरपट दौड़ती देखी जा सकती हैं। मंगलवार देर रात लकड़ियों से भरी गाड़ियों का पीछा करते हुए राजस्थान के वन विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ लकड़ी माफिया की हाथापाई हुई तथा हाथापाई के दौरान सरकारी गाड़ी की चाबी छीन ली।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर लोहारू थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजस्थान के चिड़ावा वन मंडल अधिकारी सुमन कुमारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के चिड़ावा वन मंडल अधिकारी सुमन कुमारी ने बताया कि रात को जांच के दौरान पिपली चौकी के पास लकड़ियों से भरी तीन गाड़ियां देखी गईं और तीनों गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं थीं। तीनों गाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए उनका पीछा किया गया। लेकिन वे गाड़ियों के साथ लगते हरियाणा राज्य के सीमावर्ती गांव कुशलपुरा में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोहारू वन राजिक अधिकारी ओमप्रकाश पिलानिया को इसकी सूचना भी दी गई। इस दौरान अन्य पिकअप गाड़ियां और 15-20 लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी और सरकारी गाड़ी की चाबी छीन ली। घटना की सूचना पर लोहारू पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

हाथापाई में एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी
लकड़ी माफिया की ओर से वन अधिकारियों के साथ की गई हाथापाई के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी गई। शिकायत में वन मंडल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान की टीम में सहायक वन रक्षक कमलचंद, ड्राइवर राजकुमार, मुकेश वनपाल, सुधीर भडीया वनपाल व प्रकाश आनंद वन रक्षक शामिल थे। जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था।

पहले भी भारी मात्रा में पकड़ी जा चुकी हैं तस्करों से अवैध लकड़ी
राजस्थान के रास्ते हरियाणा के सीमांत इलाकों में कीमती लकड़ी की तस्करी के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों की टीमों ने कच्चे रास्तों से यहां लाई गई अवैध कीमती लकड़ी की तस्करी में कई गाड़ियां जब्त की हैं, लेकिन लकड़ी तस्करों की गतिविधियों पर कोई लगाम नहीं लग पाई है। राजस्थान की वन विभाग की टीम ने इन पर कार्रवाई के लिए पीछा किया तो उन पर हमला और हाथापाई की गई है। राजस्थान के सीमांत इलाकों में जांटी और अन्य कीमती लकड़ी की बड़े स्तर पर तस्करी की जा रही है।


राजस्थान की वन मंडल अधिकारी सुमन कुमारी की शिकायत पर लोहारू पुलिस थाना में 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। -अशोक कुमार, जांच अधिकारी, एसएचओ, लोहारू थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed