{"_id":"683cad216af933332b059b0d","slug":"scout-teaches-students-discipline-as-well-as-social-behavior-vijendra-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134880-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ-साथ सामाजिक व्यवहार भी सिखाता है स्काउट : विजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ-साथ सामाजिक व्यवहार भी सिखाता है स्काउट : विजेंद्र
Mon, 02 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बापोड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वाइस चेयरमैन विजेंद्र
भिवानी। गांव बापोड़ा स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रथम सोपान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप द्वारा किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुजर ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्काउट विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ-साथ सामाजिक व्यवहार भी सिखाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य राजेश कौशिक ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्काउट की गतिविधियों से भी जोड़ना था, ताकि उनका सर्वांगीण विकास किया जा सके। इस मौके पर विद्यार्थियों का स्काउट्स के लिए चयन किया गया तथा मुख्य अतिथि ने नवचयनित विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपने कर्तव्य को बखूबी निभाने की शपथ भी दिलाई।
प्रथम सोपान कैंप के दौरान चंद्रशेखर आजाद ओपन सह ग्रुप लीडर अमित कुमार ने विद्यार्थियों को स्काउट के नियम, शपथ, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बांधने की तकनीक, ध्वज शिष्टाचार, अनुशासन तथा टेंट लगाने जैसी विविध गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों को अगले स्तर की तैयारी के लिए नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विजेंद्र ने कहा कि एक सफल नागरिक बनने के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान जरूरी नहीं है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ उन्हें खेल व स्काउट जैसी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्काउट्स युवाओं को अनुशासन के साथ-साथ सामाजिक व्यवहार भी सिखाता है, जो कि एक सभ्य व सफल नागरिक बनने के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ना केवल बच्चों में आत्मनिर्भरता और अनुशासन की भावना को विकसित करते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व और सामाजिक सेवा का भाव भी जागृत करते हैं।
इस अवसर पर संजीव, प्रदीप, किरण, कीर्ति, कुलदीप, मनोज, नसीबी, स्नेह मौजूद रहे।