फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scooty was hit by car from behind, person including daughter injured

स्कूटी को पीछे से ब्रेजा कार ने मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Scooty was hit by car from behind, person including daughter injured
लोहारू रेलवे ओवरब्रिज पर स्कूटी पर जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति व उसकी बेटी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ब्रजवासी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसका लड़का 20 वर्षीय चाहत व 18 वर्षीय लड़की ग्रेसी है। गत 3 अक्तूबर की शाम साढ़े आठ बजे वह अपनी स्कूटी पर दादरी गेट से बेटी ग्रेसी को लेकर घर जा रहा था। जब लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा तो कार चालक ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वह नीचे गिर गया और उसे व उसकी बेटी को काफी चोटें आई। उसने फोन कर बेटे चाहत को बुलाया फिर इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। सिटी पुलिस ने अशोक कुमार के बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed