{"_id":"64bad5096ab6255ff9033977","slug":"scooty-driver-was-challaned-by-traffic-police-at-hansi-gate-wife-misbehaved-bhiwani-news-c-21-hsr1027-182630-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हांसी गेट पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा स्कूटी चालक का चालान तो पत्नी ने आकर की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हांसी गेट पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा स्कूटी चालक का चालान तो पत्नी ने आकर की बदसलूकी
Sat, 22 Jul 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर में वाहनों के चालान काटने को लेकर यातायात पुलिस और लोगों की रोजाना नोकझोंक होती है, लेकिन शुक्रवार को मामला थोड़ा पेचीदा हो गया। हांसी गेट पर स्कूटी पर सवार होकर जा रहे एक व्यक्ति का ट्रैफिक एएसआई ने 500 रुपये का चालान क्या काटा, एक घंटे बाद उसकी पत्नी ने आकर एएसआई के साथ ही बदसलूकी की और सरेआम गाली गलौज कर हंगामा कर दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधीक्षक ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया। ट्रैफिक एएसआई की शिकायत पर चिरंजीव कॉलोनी निवासी वंदना के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ। वहीं तुरंत प्रभाव से आरोपी महिला को भी पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजा गया है।
हांसी गेट चौक पर शुक्रवार सुबह यातायात पुलिस के एएसआई रणबीर सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी तो वह हांसी गेट से पंचायत भवन के रास्ते पर पहुंचे। जहां यातायात बहाल कराया। वहीं इसी दौरान अशोका रोड से एक युवक स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था। उसके पास हेलमेट तो था, मगर लगाया नहीं था। इस पर एएसआई रणबीर सिंह ने उसे रोक लिया और उसका हेलमेट नहीं लगाने पर एक हजार का चालान ऑनलाइन मशीन में काटना चाहा, मगर युवक ने अपनी गलती मानी तो एएआई ने मात्र 500 रुपये का चालान काटकर उससे थमा दिया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद उस युवक की पत्नी वहां पहुंची और एएआई रणबीर के साथ गाली गलौज करने लगी। आरोपी महिला ने सड़क पर ही हंगामा कर दिया और एएसआई की तरफ पैसे फेंककर उसके साथ अभद्र गालियां तक दे डालीं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर डाला। इस पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया और इस संबंध में सिविल लाइन थाने पहुंचकर यातायात पुलिस के एएसआई रणबीर सिंह ने महिला के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए तुरंत पुलिस ने आरोपी महिला को घर से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जिला कारागार भेजा गया है। वहीं महिला ने आरोप लगाए कि पुलिसकर्मी ने उसके पति को थप्पड़ मारा और हम दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया। मैंने पुलिस के साथ कोई बदतमीजी नहीं की।
यातायात पुलिस के एएसआई रणबीर सिंह की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता करने पर चिरंजीव कॉलोनी निवासी वंदना के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से महिला को जिला कारागार भेजा गया है।
-पवन शर्मा, एसएचओ सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी।