फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   scooty driver, fortuner driver, illigation, police case file

स्कूटी और फॉरच्यूनर चालक में विवाद, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Sun, 14 Mar 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
scooty driver, fortuner driver, illigation, police case file
कैरू। क्षेत्र के गांव मनसरवास के पास स्कूटी सवार व्यक्ति और फॉरच्यूनर चालक में विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। स्कूटी चालक ने आरोप लगाया कि गाड़ी में आए युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली। इसके अलावा स्कूटी की डिक्की में रखे एक लाख रुपये भी छीन ले गए। वहीं फॉरच्यूनर चालक ने मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ने, गाड़ी छीनने के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर शाम का है। पुलिस को दी शिकायत में मनसरवास वासी मंजीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से घर जा रहा था। वे कैरू से आए थे। रास्ते में मनसरवास गांव के नजदीक एक गाड़ी में आए युवकों ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उनकी स्कूटी रुकवा ली। इसके बाद मारपीट की और उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली। साथ ही स्कूटी की डिक्की में रखे एक लाख रुपये भी छीन लिए। जाते-जाते आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। हाथ, सिर में लगी चोटों के चलते उसे कैरू सीएचसी ले जाया गया। जहां से भिवानी सामान्य अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

गाड़ी के शीशे तोड़े
फॉरच्यूनर गाड़ी चालक नवदीप निवासी लाडियावाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी में गाड़ी बुकिंग के लिए मनसरवास गया हुआ था। जहां शादी वालों ने गाड़ी सजवाने के लिए उसे रुपये दिए। वह गाड़ी सजवाने के लिए जूई आ रहा था। जब वह मनसरवास गांव से निकला तो एक स्कूटी पर आए मंजीत नामक युवक ने स्कूटी उसकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। जब वह उतरा तो मंजीत ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। बाद में उससे गाड़ी छीन ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
स्कूटी और फॉरच्यूनर चालक दोनों ने शिकायत दी है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
- मनीष वालिया, इंचार्ज कैरू पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed