{"_id":"6682ebfecb01221faf01292b","slug":"schools-opened-students-were-welcomed-by-planting-saplings-bhiwani-bhiwani-news-school-open-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119487-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूल खुले, पौधरोपण कर किया विद्यार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूल खुले, पौधरोपण कर किया विद्यार्थियों का स्वागत
Mon, 01 Jul 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक माह बाद सोमवार से प्रदेशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में रौनक लौटी। इस दौरान स्कूल में आए विद्यार्थियों का स्वागत पौधरोपण कर किया गया।
इसी कड़ी में गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में पौधरोपण से विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। वहीं एक माह बाद विद्यालय लौटने पर विद्यार्थी भी काफी खुश नजर आए। मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने बताया कि विद्यालय में लौटने पर विद्यार्थियों से अवकाश के दौरान उनके द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी ली गई। स्कूल खुलने के बाद वे अपने दोस्तों व गुरुजनों से मिले तथा उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। इस अवसर पर मुकेश सांगवान, अनिल शर्मा, लक्ष्मी देवी, गुड्डी देवी, प्रवेश कुमारी, हिंदी अध्यापक अनिल, कंप्यूटर टीचर विजेंद्र, नवीन ढांडा, सुरेंद्र सिंह, ममता रानी, जोगेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।
पौधरोपण के प्रति किया जागरूक
गांव घुसकानी स्थित राजकीय स्कूल में नियुक्त शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। मानसून के मौसम में रोपित किए गए पौधों के बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में ऐसे में उनके विद्यालय के फालसा इको क्लब द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों को इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने पूर्वजों व गुरुजनों के नाम से एक-एक पौधा रोपित कर उसका संरक्षक बने।