फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   school lock

हेड टीचर के समय पर नहीं आने से खफा ग्रामीणों ने जड़ा प्राथमिक पाठशाला पर ताला

Wed, 14 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
school lock
36 फूलपुरा स्कूल पर लगाए गए ताले के दौरान ग्रामीणों की उपस्थित भीड़ को समझाने का प्रयास करते हुए सद - फोटो : Bhiwani
शिक्षक के समय पर नहीं आने और स्कूल की अन्य अव्यवस्थाओं से खफा फूलपुरा गांव के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

गांव फुलपुरा में वीरवार सुबह करीबन साढ़े 10 बजे ग्रामीण राजकीय प्राथमिक पाठशाला पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने विद्यालय के हेड टीचर पर समय पर स्कूल नहीं आने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल का हेड टीचर समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहा है वहीं गांव के ही एक बच्चे का भी विद्यालय से नाम काट दिया गया है। ये बच्चा पिछले चार-पांच दिन से बीमार होने की वजह से स्कूल नहीं पहुंचा था। जिसके अभिभावक द्वारा अनुरोध किए जाने के बावजूद भी उसका नाम नहीं लिखा गया। ग्रामीण स्कूल के अंदर अन्य अनियमितताओं के प्रति भी रोष से भरे हुए थे। ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ हेट टीचर के यहां से तबादला किए जाने की मांग की। स्कूल गेट पर ताला जड़ने की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हेड टीचर से विद्यालय में तैनात अन्य टीचर भी परेशान हैं वहीं ग्रामीण भी स्कूल के अंदर बिगड़ रहे पढ़ाई के माहौल से नाराज हैं। ग्रामीणों ने विद्यालय में उचित शैक्षणिक माहौल बनाए जाने व हेड टीचर का यहां से तबादला किए जाने की मांग की। सदर पुलिस थाना एसएचओ द्वारा ग्रामीणों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुुंचाए जाने का आश्वासन दिए जाने बाद स्कूल गेट का ताला खोला गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही शिक्षा विभाग ग्रामीणों की मांग व स्कूल का माहौल सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाता तो फिर ताला लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed