{"_id":"6776cdba32ddaccf360feec7","slug":"scheduled-caste-commission-chairman-will-visit-the-college-today-bhiwani-news-c-21-hsr1027-536766-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष आज करेंगे महाविद्यालय का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष आज करेंगे महाविद्यालय का दौरा
Thu, 02 Jan 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू क्षेत्र के गांव फरटिया भीमा की छात्रा की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मामले में अब हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र बलियाला शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे गांव सिंघानी के शारदा महिला महाविद्यालय का दौरा करेंगे। इसके बाद, डॉ. रविंद्र बलियाला दोपहर 12.30 बजे गांव फरटिया भीमा के पीड़ित परिवार से मिलेंगे। आयोग के वाइस चेयरमैन विजेन्द्र बडगूजर, रतनलाल बामनिया, मीना नरवाल और पाराराम उर्फ रवि तारनवाली सदस्य भी साथ रहेंगे।
महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया भी पहुंचेंगी भिवानी
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया शुक्रवार को दोपहर 12 बजे छात्रा की आत्महत्या मामले की जांच के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल व स्टाफ से मिलने के लिए सिंघानी शारदा महिला महाविद्यालय का दौरा करेंगी। इसके बाद छात्रा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी साथ रहेंगे।