फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Satsang means company of truth: Kanwar Maharaj

सत्संग का अर्थ है सत्य का संग : कंवर महाराज

Mon, 08 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Satsang means company of truth: Kanwar Maharaj
भिवानी। सत्संग का अर्थ है सत्य का संग। सत्य केवल परमात्मा है। इसलिए सत्संग परमात्मा का संग है। हर सांस में जब परमात्मा का जिक्र होगा तब सत्संग होगा। ये बातें संत कंवर महाराज ने दिनोद गांव में स्थित राधास्वामी आश्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तन से सेवा, मन से सुमिरन और धन भक्ति का होना चाहिए। महाराज ने सात जुलाई के दिन को स्मरण करते हुए कहा कि मेरे गुरु कुल मालिक ताराचंद महाराज ने 46 साल पहले सात जुलाई को मेरे ज्ञान चक्षु खोले थे। यह दिन राधास्वामी सत्संग दिनोद की संगत के लिए पवित्र दिन है। सात जुलाई सतहत्तर को कंवर महाराज ने गुरु की शरण में आकर सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की। महाराज ने कहा कि मान, बड़ाई, अभिमान को तजे बिना आप सेवक नहीं बन सकते। जो सेवक नहीं बन सकता वह गुरु भी नहीं बन सकता। भक्ति की पहली सीढ़ी सद्चरित्र है। तप, संयम, सेवा, दीनता इसकी अगली सीढ़ियां हैं।
विज्ञापन

कहा कि कद्र इंसान की देह की नहीं बल्कि उसके गुणों की है। इंसान का पहला गुण माता-पिता, सास-ससुर की सेवा है। दूसरा गुण गृहस्थ धर्म का पालन करना है। जिस घर में प्रेम और शांति है भक्ति भी वहीं है। कहा कि सत्य सतगुरु है। नूरी सतगुरु के दर्शन देह के सतगुरु के माध्यम से ही होंगे। संत मत गुरु वचन पर टिके रहने का मत है। जिसने आप को बड़ा बनाया, उनके आगे कभी बड़े मत बनो। अहंकार को त्याग कर मां-बाप, दीन-दुखी की सहायता करो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed