{"_id":"675dba02305d17a87901c174","slug":"sarva-brahmin-samaj-honored-dr-vibha-bhardwaj-director-in-uae-government-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127121-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संयुक्त अरब अमीरात सरकार में निदेशक डॉ. विभा भारद्वाज को सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संयुक्त अरब अमीरात सरकार में निदेशक डॉ. विभा भारद्वाज को सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित
Sat, 14 Dec 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
डॉ विभा भारद्वाज को सम्मानित करते सर्व ब्राह्मण समाज सदस्य व विधायक घनश्याम सर्राफ
भिवानी। संयुक्त अरब अमीरात सरकार में निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रास अल खैमाह एवं अंतर राष्ट्रीय पार्लियामेंट फ्यूनमा कोलंबिया एंड अर्जेंटीना की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विभा भारद्वाज का शनिवार को सांस्कृतिक सदन में सर्व ब्राह्मण समाज ने नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक घनश्यामदास सर्राफ पहुंचे। जबकि समारोह की अध्यक्षता भीम सौपर्णा ने की।
समारोह के आयोजक पंडित नेकीराम शर्मा समिति के प्रधान राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बीडीपीओ रहे। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने डॉ. विभा भारद्वाज के अचीवमेंट पर खुशी जाहिर करते हुए इसे भिवानी और हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
सर्राफ ने कहा कि डॉ. विभा ने यहां के रेतीले क्षेत्र बहुतायत में पाए जाने वाले मरू वृक्ष खेजड़ी (जाटी) पर रिसर्च कर उसका जूस तैयार किया है। इसमें सबसे ज्यादा न्यूट्रीशन पाए जाते हैं। डॉ. विभा भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. विभा भारद्वाज ने अपनी उपलब्धि से यह साबित कर दिया है कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बस उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर डॉ. विभा भारद्वाज ने कहा कि आज उन्हें जो मान सम्मान दिया गया है, उसके लिए वे समाज की आभारी हैं। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि उनकी रिसर्च मानव जीवन के कल्याण के लिए रहे।
इस अवसर पर डॉ. विभा भारद्वाज के पिता वेद पुजारी, ब्लाक समिति के चेयरमैन सीताराम शर्मा, पवन कुमार सहल, प्रो. सुरेंद्र शर्मा, शिक्षाविद् डाॅ. बुद्धदेव आर्य, कांति चंद्र एडवोकेट, युधिष्ठिर एडवोकेट, सुरजभान खरकिया, प्रेम धनानिया, सुधीर सरपंच उमरावत, सुभाष फौजी प्रधान, प्रो.के.सी.वर्मा, गोवर्धन आचार्य, इंस्पेक्टर रामनिवास, जगतनारायण भारद्वाज मौजूद थे।