फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sanskar teachers will be appointed in primary schools from the new session.

Bhiwani News: प्राइमरी स्कूलों में नए सत्र से नियुक्त किए जाएंगे संस्कार टीचर

Tue, 11 Feb 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sanskar teachers will be appointed in primary schools from the new session.
शहर में ​स्थित हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य द्वार। 
भिवानी/बवानीखेड़ा। नई शिक्षा नीति के तहत जल्द ही प्राइमरी स्कूलों में संस्कार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। ये अध्यापक हर रोज दो घंटे विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इन अध्यापकों की नियुक्ति अंशकालिक तौर पर की जाएगी। अध्यापकों की भर्ती के लिए विभाग की ओर से जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। नए सत्र से अध्यापक अपना कार्य भार संभालेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, कौशल विकास बोर्ड की ओर से बेरोजगारी पर लगाम कम करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए संस्कार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत जल्द ही सभी प्राइमरी स्कूलों में संस्कार अध्यापक भी नियुक्त किए जाएंगे। ये अध्यापक स्कूल एजुकेशन और साक्षरता मिशन भारत सरकार के प्रोजेक्ट के तहत मिनिस्ट्री आफ कल्चर अफेयर व देश की एक नामी संस्था के तत्वावधान में सभी प्राइमरी स्कूलों में नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए सिलेबस भी तैयार किया जा रहा है। ये अध्यापक अंशकालिक होंगे। ये अध्यापक हर रोज दो घंटे ही विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए सत्र से ये अध्यापक स्कूलों में शिक्षा देते हुए नजर आएंगे। बोर्ड द्वारा इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा पास रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक की आयु नियुक्ति नियमों के अनुरूप 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि एससी, एसटी या भूतपूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को इसमें तीन वर्ष की छूट रहेगी। इसके अलावा इसमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। आवेदक को दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के दस्तावेजों की फोटोकॉपी जिनमें 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खातों की छायाप्रति, आयु संबंधित छूट के लिए एससी, एसटी या भूतपूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों से संबंधित साक्ष्य भी जमा करवाने होंगे। इसमें श्रेणी विशेष की छूट के लिए भी अन्य जाति या अधिक शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज भी संलग्न किए जा सकते हैं।
संस्कार अध्यापकों को दिए जाएंगे 9240 रुपये वेतन
संस्कार अध्यापकों को 9240 रुपये के आसपास वेतनमान दिया जाएगा। यदि एक गांव में एक स्कूल है तो उनकी ड्यूटी उसी स्कूल में होगी। यदि गांव में दो प्राइमरी स्कूल हैं तो अलग-अलग दिनों या एक-एक घंटा दोनों स्कूलों में सेवाएं देनी होगी। किसी बड़े गांव या कस्बे में दो से अधिक प्राइमरी स्कूल होने पर वहां एक से अधिक अध्यापकों की नियुक्तियां की जाएगी।

नए सत्र से प्राइमरी स्कूलों में संस्कार अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। ये अध्यापक अंशकालिक तौर पर काम करेंगे। अध्यापकों की भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
- नरेश सेलपाड़, निदेशक, केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed