फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sanitation workers surrounded MLA's residence with demands, submitted demand letter

Bhiwani News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने विधायक के आवास का किया घेराव, सौंपा मांगपत्र

Sat, 07 Oct 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 07 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers surrounded MLA's residence with demands, submitted demand letter
अपनी मांगों को लेकर काले झंडे लेकर विधायक आवास का घेराव करने पहुंचे नप सफाई कर्मचारियों को रोकत
भिवानी।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था का बीड़ा उठाए हुए स्वच्छता प्रहरी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले काफी दिनों से सघर्षरत्त हैं। सरकार से उनकी मांगें पूरी किए जाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना किए जा रही है। यह बात नगर पालिका कर्मचारी संघ के भिवानी इकाई प्रधान सुरेश ने शनिवार को विधायक घनश्याम सर्राफ को मांगपत्र सौंपते हुए कही। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे रोष स्वरूप डीएमसी कार्यालय व उनके आवास के समक्ष मृत पशु डालने को मजबूर होंगे। ताकि शहरवासियों की तरह उन्हें भी गंदगीयुक्त माहौल का अंदाजा लग सकें। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि 15 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ बड़े संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर सुरेश, जसपाल, रमेश, रवि, इंदराज, महिपाल, विनोद, दीपक तिगड़ाना, राजेश वैद, मनीषा, बाला, सुनीता, कमला, द्रोपदी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed