फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sanitation workers demonstrated to get their demands fulfilled and gave strike notice

Bhiwani News: मांगें पूरी कराने के लिए सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल का दिया नोटिस

Wed, 30 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrated to get their demands fulfilled and gave strike notice
डीएमसी को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी। 
भिवानी। अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए हड़ताल का नोटिस सौंपा। यह नोटिस संघ के भिवानी इकाई प्रधान जयहिंद पहलवान की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, विभाग के प्रधान सचिव तथा महानिदेशक के नाम डीएमसी के माध्यम से भेजा गया। इससे पूर्व कर्मचारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर शहर में प्रदर्शन किया और धरना देकर सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने ऐलान किया कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 20 व 21 अगस्त को सभी पालिका, परिषद, निगम तथा फायर विभाग के कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद 10 व 11 सितंबर को प्रदेशभर के सभी विधायकों को मांगपत्र सौंपे जाएंगे। 26 सितंबर को सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष एकदिवसीय प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और अंतिम चरण में 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय, कुरुक्षेत्र में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि पालिका, परिषद, निगम और फायर विभाग के कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगें लंबे समय से लंबित हैं। संघ ने इन मांगों के समाधान के लिए सरकार और विभाग के साथ लगातार पत्राचार किया है लेकिन बार-बार हुए समझौतों और आश्वासनों के बावजूद समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी 2023 को बनी कमेटी में उपायुक्तों के स्थान पर पालिका, परिषद और नगर निगम आयुक्तों को शामिल करने, दरोगाओं को पेट्रोल और मोबाइल खर्च देने, अनुबंधित कर्मचारियों को वर्दी की जगह वर्दी भत्ता देने, फायर कर्मचारियों के साथ 4 अप्रैल 2025 को मंत्री के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू करने तथा फायर विभाग की सिफारिशों को प्रभावी बनाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानव ने यह भी बताया कि गुरुग्राम में छंटनी किए गए कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेने, उन्हें कौशल रोजगार निगम में शामिल करने और हड़ताल अवधि का वेतन देने की मांगें भी शामिल हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि अब और देरी न करते हुए कर्मचारियों की सभी मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए, अन्यथा कर्मचारी संघर्ष को और तेज करेंगे। प्रदर्शन में रमेश कुमार, भारत, अमित बागड़ी, शेर सिंह, प्रवीण कुमार, मनीषा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed