फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sandy gang formed to collect extortion from traders by spreading terror in the area

Bhiwani News: इलाके में दहशत फैलाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के लिए बनाया सैंडी गैंग

Mon, 12 Jun 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sandy gang formed to collect extortion from traders by spreading terror in the area
​भिवानी: शनिवार रात को आरोपियाें के साथ हुई मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी नागरिक अस्पताल में उपचा
भिवानी। इलाके में अपनी पैठ बनाने और दहशत फैलाकर गेस्ट हाउस, होटल संचालकों के अलावा व्यापारियों से रंगदारी लेने के लिए ही सैंडी ने खुद का गैंग खड़ा कर लिया। सैंडी ने गत तीन जून को रंगदारी मांगने के लिए नया बस स्टैंड पालुवास मोड़ स्थित गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ और हालुवास गेट स्थित एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर भी फायरिंग कर दी थी। शनिवार देर रात करीब 11 बजे ढाणा रोड बाईपास पुल के नीचे भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद सैंडी उर्फ सौरभ और उसके साथी रीतिक उर्फ खलीफा को काबू कर लिया। खुद को घिरा देखकर सैंडी ने भिवानी सीआईए टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर जवाबी हमले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर गोली चला दी। पुलिस मुठभेड़ में सैंडी के पैर में गोली लगी जबकि दोनों तरफ से हुई फायरिंग में साइबर सेल इंचार्ज एएसआई रमेश को गोली कमर को छूकर निकल गई।
विज्ञापन


एएसआई रमेश की कमर पर गोली छूने की वजह से जख्म बना। जबकि सैंडी को घायल अवस्था में पुलिस देर रात को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। जबकि चिकित्सकों ने एएसआई रमेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई। सैंडी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन






औद्योगिक और सदर पुलिस थाना में दर्ज हैं हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज

सैंडी और उसके साथी रीतिक पर तीन जून को नया बस स्टैंड पर एक गेस्ट हाउस के अंदर घुसकर रंगदारी मांगने व तोड़फोड़ कर गोली चलाने के बाद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखाड़कर ले जाने का आरोप है। उसी दिन आरोपी ने हालुवास गेट स्थित एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर भी हवाई फायरिंग कर दी थी। इस संबंध में सदर पुलिस थाना और औद्योगिक पुलिस थाना में अलग-अलग हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हैं। सैंडी पर शहर थाना पुलिस में भी व्यापारी से पांच किलो चांदी छीनने का केस दर्ज है। इसी तरह सैंडी पर लड़ाई झगड़े के भी मामले दर्ज हैं। जबकि उसके साथी रीतिक उर्फ खलीफा का आपराधिक रिकार्ड खंगालने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सैंडी के गैंग में शामिल हैं कई अन्य युवा

भिवानी के महताब दास की ढाणी निवासी सौरभ उर्फ सैंडी गैंग का सरगना है, जबकि उसका साथी रोहतक हाल पतराम गेट क्षेत्र निवासी रीतिक उर्फ खलीफा के अलावा भी अन्य युवा उसके गैंग में शामिल हैं। रीतिक को भी पुलिस ने काबू किया है। वहीं उसके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है। गैंग के सदस्यों का मकसद इलाके में पैठ बनाकर गोली चला दहशत फैलाना और होटल, रेस्टोरेंट व व्यापारियों से हर माह रंगदारी वसूलना था।






बड़ी वारदात को अंजाम देने की रची जा रही थी साजिश

भिवानी सीआईए द्वितीय के इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि दोनों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद ढाणा बाईपास के नीचे इन्हें पकडऩे टीम पहुंची तो अचानक फायरिंग कर दी। उनकी टीम को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। बाइक से भागने के दौरान सैंडी के पैर में चोट लगी है। फिलहाल उसका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। सैंडी अपने साथी के व्यापारियों को टारगेट बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के लिए वह किसी व्यापारी को भी अगला टारगेट बना सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed