फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sandeep used a 32-bore revolver for the death of his son and himself.

बेटे और खुद की मौत के लिए संदीप ने 32 बोर की रिवाल्वर का किया था प्रयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sandeep used a 32-bore revolver for the death of his son and himself.
संदीप और मयंक की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
बहल (भिवानी)। हरियावास गांव में रविवार को संदीप ने अपने पुत्र व खुद की जीवनलीला समाप्त करने के लिए जिस हथियार का प्रयोग किया था वह 32 बोर का कंपनी मेड स्टैंडर्ड रिवाल्वर था। अब तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि वह रिवाल्वर किस के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर रिवाल्वर संदीप के नाम पर नहीं है तो किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और संदीप तक वह कैसे आया।
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों को मृतक पिता-पुत्र के सिर में एक-एक गोली मिली है, जिसके लगने से दोनों की मौत हुई थी। रविवार की घटना की जांच के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा सीन ऑफ क्राइम और एसएफएल की टीमें पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जांच के लिए मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए और लोगों से जरूरी पूछताछ की। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस को केवल इतना ही बताया कि संदीप पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और उसने इस बीमारी के लिए उपचार भी लिया था। वहीं, पुलिस ने हिसार में दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घटना के बारे में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि अभी घटना के बारे में कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने केवल इतना बताया है कि संदीप मानसिक रूप से परेशान था और शायद उसने इसी परेशानी के चलते ही यह कदम उठाया हो। क्योंकि अब तक पुलिस जांच में आर्थिक या घरेलू परेशानी जैसी भी कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने मामले में मृतक संदीप के बड़े भाई वीरभान की शिकायत पर संदीप के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वीरभान ने बताया कि घटना के बाद उसके भाई ने उसे फोन पर घटना की जानकारी दी, लेकिन जब तक वह खेत में पहुंचा, तब तक दोनों बेसुध हालत में पड़े थे, जिनको हिसार उपचार के लिए ले जाया गया। वहां दोनों की मौत हो गई। गौरतलब है कि हरियावास गांव निवासी संदीप रविवार को अपने बेटे मयंक को खेत में ले गया था। वहां संदीप ने पहले अपने बेटे के सिर में गोली मारी और फिर अपने सिर में गोली मार ली थी। दोनों की हिसार में रविवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की वजह का पता किया जा रहा है
पुलिस घटना की वजह जानने के लिए प्रयास में जुटी है। सोमवार को पुलिस के अलावा सीन ऑफ क्राइम व एफएसएल की टीमों ने मौके पर जाकर जांच की है। इसके अलावा इस बात का पता चला है कि जिस रिवाल्वर का प्रयोग किया गया वहां स्टैंडर्ड हथियार है।
- संदीप शर्मा, थाना प्रभारी, बहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed