फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Samyukta Kisan Morcha burns effigy of government at Kitlana toll

संयुक्त किसान मोर्चा ने कितलाना टोल पर फूंका सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Samyukta Kisan Morcha burns effigy of government at Kitlana toll
कितलाना टोल पर सरकार का पुतला फूंकते किसान संगठन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों व खापों ने मिलकर कितलाना टोल पर केंद्र का पुतला फूंका। वहीं शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उनको याद करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। किसानों ने महान लेखक व साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान, डीपीई फौगाट खाप से बलवंत नंबरदार, किसान सभा से याद विरेंद्र शर्मा, श्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला, हवेली खाप से प्रभूराम गोदारा, आल इंडिया किसान मजदूर संगठन से का. सुखबीर, युवा कल्याण संगठन से सुभाष यादव, महिला मोर्चा से निर्मला पांडवान, संतोष देशवाल, चंद्रमुखी चरखी, चिड़िया खाप से राजबीर शास्त्री, पवांर खाप से महाबीर मास्टर, सतगामा खाप से जगबीर सिंह, चौ. छोटूराम डॉ. आंबेडकर मंच से बलबीर बजाड़, जाटू खाप से मास्टर राज सिंह जताई व जय किसान आंदोलन से युद्धवीर अहलावत ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि देश का किसान मजदूर एमएसपी की सांविधानिक गारंटी लागू कराने और सेना भर्ती में लागू अग्निपथ योजना को रद्द करवाने के लिए आंदोलन करेगा। जिसमें देश के सभी किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं व भूतपूर्व सैनिक शामिल होंगे। गांव गांव में इन तबकों की कमेटियां बनाई जाएंगी। उन्होंने मांग की कि बिजली बिल 2020 रद्द किया जाए, सभी आंदोलनरत किसानों के मुकदमे रद्द किए जाएं। लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसानों को न्याय मिले, खाद्य पदार्थों एवं कृषि यंत्रों पर जीएसटी हटाया जाए, मंहगाई पर रोक लगे, सरकारी महकमों का निजीकरण रोका जाए, बेरोजगारी दूर किए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रण सिंह मान, कमल सिंह प्रधान, मजदूर नेता कमलेश भैरवी, मास्टर ताराचंद चरखी, सूरजभान झोझू, सुरेंद्र कुब्जानगर, रणधीर घिकाड़ा, अनिल शेषमां, कप्तान रामफल, सत्यवान कालूवाला, दिलबाग बिरही, शुशीला धनाना, देशमुख दादरवाल, राजकुमार हड़ौदी, कर्ण सिंह जैनावास, सुरेश फौगाट, रणधीर कंगड़, मास्टर बस्तीराम, राजकर्ण पांडवान, मुकेश शर्मा ढाणी माहु, शब्बीर हुसैन, सूबेदार सतबीर सिंह, समुंद्र सिंह धायल, मीर सिंह निमड़ीवाली, सतीश सांगवान विरही, रामकुमार धानक, राजकुमार घिकाड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed