{"_id":"68753a467704208ecf08962e","slug":"samples-of-sweets-filled-in-many-shops-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136812-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कई दुकानों में भरे मिठाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कई दुकानों में भरे मिठाइयों के सैंपल
Mon, 14 Jul 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
मिठाइयों की दुकान पर सैंपल लेते खाद्य आपूर्ति विभाग और सीएम फ्लाइंग के सदस्य।
भिवानी। त्योहारी सीजन में घेवर, बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन, रसमलाई और अन्य मिठाइयों में मिलावट की आशंका है। इसे रोकने के लिए जिला खाद्य विभाग और सीएम फ्लाइंग ने सोमवार को शहर के हालु बाजार क्षेत्र में मिठाइयों की कई दुकानों पर छापे मारे। टीम ने मिठाइयों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा।
विभाग की टीम ने मिठाइयों के सैंपल लेने के साथ ही दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और उन्हें मच्छर-मक्खी से बचाकर रखने की सलाह भी दी। आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे मिठाइयां खरीदने से पहले उन्हें जांच लें। ऐसा करके वे मिठाइयां खाकर बीमार होने से बच जाएंगे।
मिठाइयों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत होने पर ग्राहक खाद्य पूर्ति विभाग को सूचित करें। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए। इनकी जांच रिपोर्ट 14 दिन में आएगी। यदि रिपोर्ट में कोई गड़बड़ पाई जाती है तो विभाग की ओर से संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की जांच करने के लिए खाद्य विभाग और सीएम फ्लाइंग ने हालु बाजार में छापे मारे। इस दौरान टीम ने मिठाइयों के सैंपल लिए। इनकी रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा। - पुनीत शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भिवानी।