फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Samples for ghee on suspicion of adulteration, sent to lab

Bhiwani News: मिलावट की आशंका पर घी के लिए सैंपल, भेजे लैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Samples for ghee on suspicion of adulteration, sent to lab
नई अनाज मंडी स्थित दुकान से घी का सैंपल लेते डॉ. दीपक चौधरी।
भिवानी। लोहारू रोड स्थित नई अनाज मंडी में एक दुकान पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने अपनी टीम सहित छापा मारा। उन्होंने मौके से एक कंपनी के घी में मिलावट की आशंका लगी, जिसकी जांच के लिए सैंपल भी लिया है। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा है जिसकी रिपोर्ट करीब दो सप्ताह में आएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद ही घी की असल गुणवत्ता का पता चल जाएगा। हालांकि जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि शहर में कई जगहों पर घी में मिलावट की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने मंगलवार को अपनी टीम सहित नई अनाज मंडी क्षेत्र में एक दुकान पर छापा मारा। जहां पर उन्हें एक कंपनी के घी में मिलावट की आशंका मिली, जोकि हांसी से यहां मंगवाया जाता है। घी का एक सैंपल लैब में भेजा है। डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि अगर घी का सैंपल फेल आता है तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed