पार्षद सैनी समेत 22 पर तोड़फोड़ का मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हनुमान ढाणी में आरक्षण विवाद के दौरान तोड़े गए शराब ठेके के मामले में एक निवर्तमान पार्षद समेत 22 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में शुक्रवार को लोग पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और उन्हें झूठा फंसाने का आरोप लगाया। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
करीब सप्ताहभर पहले आरक्षण को लेकर चले विवाद में हनुमान ढाणी में एक शराब ठेके में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। इसकी शिकायत संचालक ने पुलिस को दी। संचालक ने करीब 14 लाख का नुकसान बताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर निवर्तमान पार्षद ललित सैनी समेत करीब 22 नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला दर्ज होने की सूचना पर क्षेत्र के अनेक लोग एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। यहां डीएसपी से मिलकर पुरानी रंजिश में मुकदमा दर्ज कराने के आरोप लगाए। लोगों ने बताया कि उन्होंने यहां से ठेका हटवाने बाबत एक शिकायत की हुई थी। उसी की रंजिश के चलते लोगों पर झूठे केस दर्ज करवाए गए हैं। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर हरकेश कुमार, सुनील कुमार, नरेश कुमार, हरकेश, फते सिंह, मोतीलाल, अमित कुमार, जोगेंद्र, विनोद कुमार, संदीप, राज कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
शहर के कुछ स्थानीय नेताओं के भी नाम
पुलिस ने सेक्टर 13 मोड़ पर आरक्षण विवाद के दौरान हुई तोड़फोड़ और मारपीट के अलावा उसी दिन देर शाम शहर के दो पेट्रोल पंपों पर तोड़फोड़, जाट धर्मशाला में तोड़फोड़, वाहनों में आग लगाने के मामले में भी मुकदमे दर्ज किए है। कुछ स्थानीय नेताओं के नाम भी मामले में आए है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए है। जिलेभर में 25 से अधिक मामले दर्ज किए गए है। उधर रेलवे पुलिस ने भी मानहेरू, बामला में रेलवे ट्रैक जाम करने, जीआरपी ने बामला व दादरी स्टेशन पर तोड़फोड़ पर मामले दर्ज किए है।