फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sahil got first place in long jump and RV got first place in fancy dress

Bhiwani News: लंबी कूद में साहिल तो फैंसी ड्रेस में आरवी ने पाया प्रथम स्थान

Sat, 07 Oct 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 07 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sahil got first place in long jump and RV got first place in fancy dress
जिला स्तरीयत खेल कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए जिला
भिवानी। भीम स्टेडियम में दो दिवसीय प्राइमरी स्कूलों की अंडर-11 आयु वर्ग लड़कों व लड़कियों की खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता की लंबी कूद स्पर्धा में साहिल तो फैंसी ड्रेस मुकाबले में भिवानी की आरवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में भिवानी के सभी सातों खंडों के करीबन 450 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्राचार्या रीमा परमार, सीमा सरदाना, स्टेट अवॉर्डी प्राचार्य पवन शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्तर पर ही विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुझान पैदा करने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ओवरऑल कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें राजेश ढ़ांडा, अजमेर सिंह प्रवक्ता, राजपाल तंवर, बलवान डीपीई, विनोद बॉक्सर लोहारू, रामपाल पीटीआई बहल गजानंद पीटीआई, श्रीभगवान, दयानंद डीपीई व विनोद पिंकू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंची कूद में प्रिंस रहा प्रथम

पीटीआई विनोद पिंकू व मोतीलाल जांगड़ा ने बताया कि लंबी कूद मेंं साहिल गैंडावास, पीयूष गैंडावास, अर्जुन गिगनाऊ, ऊंची कूद में प्रिंस गैंडावास व साहिल गैंडावास, शॉट पुट में कुनाल देवराला, अयान देवराला, अवी भिवानी, 4 गुणा 100 रिले रेस में कार्ति, नकुल, पारस यादव क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आरवी भिवानी प्रथम तो गीतांशी द्वितीय स्थान पर रही।

100 मीटर दौड़ में हार्दिक विजेता
एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में हार्दिक भिवानी, हर्ष वर्धन भिवानी व साहिल गैंडावास, 200 मीटर दौड़ में पीयूष गैंडावास, हार्दिक भिवानी व हर्षवर्धन भिवानी, 400 मीटर दौड़ में देव सिंह तोशाम, कार्तिक भिवानी व आयन देवराला क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। चैस में अर्जुन आर्यन स्कूल, दिव्यांशू जीपीएस सुंगरपुर, रोहन गोहारी आर्यन स्कूल, कार्तिक डीसीएम दुल्हेड़ी, हिमांशी जीसीएम दुल्हेड़ी विजेता रहे। कबड्डी में बवानीखेड़ा प्रथम तो भिवानी द्वितीय रहा। योग में पार्थ, सचिन, मयंक, आरूष, प्रवीण कश्यप, नितिन गोयत, इशांत विजेता रहे।



रागिनी में अनुज हालुवास रहा प्रथम
खो-खो प्रतियोगिता में बवानीखेड़ा का आनंद स्कूल फॉर एक्सीलेंस प्रथम तो भिवानी का हलवासिया विद्या विहार द्वितीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रागिनी में अनुज हालुवास तथा समूह गान में एकता व साथी सिरसा घोघड़ा प्रथम रहे। एकल अभिनय में रिन्नुम सैनी भिवानी प्रथम तो जसप्रीत भिवानी द्वितीय स्थान पर रही। एकल नृत्य में नेहा हालुवास प्रथम तो सोनाक्षी गोविंदपुरा द्वितीय स्थान पर रही। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में डिंपी हालुवास प्रथम तो तनिशा कुमार भिवानी द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed