फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sadbhavna Yatra will come to an end after a journey of 231 days.

Bhiwani News: 231 दिनों के सफर के बाद थमेंगे सद्भाव यात्रा के कदम

Fri, 22 May 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sadbhavna Yatra will come to an end after a journey of 231 days.
पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज, कांग्रेस नेता वीरेंद्र किरो
भिवानी। हरियाणा की सियासत में सद्भाव और भाईचारे के मुद्दे को लेकर पिछले 7 महीनों से जारी पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। वीरवार को भिवानी के एक निजी रेस्तरा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस यात्रा की उपलब्धियों और इसके सियासी मायनों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस यात्रा ने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नफरत और विभाजन की राजनीति को बेनकाब करने का काम किया है। वहीं पत्रकार वार्ता से पूर्व कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता को पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ. शिव शंकर भारद्वाज, राजेंद्र उर्फ रज्जू अहलावत दादरी, कांग्रेस सेवादल भिवानी के प्रधान विजेंद्र सिवाच, कांग्रेस नेता वीरेंद्र किरोड़ी और रघुबीर सिंह रंगा ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने यात्रा के रूट और इसके समय चक्र की जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा पिछले साल 5 अक्तूबर को जींद के ऐतिहासिक दनौदा गांव स्थित बनैण खाप के चबूतरे से रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रा ने प्रदेश के सभी जिलों और अधिकांश गांवों का दौरा किया है। अपने सफर के 231वें दिन यह यात्रा हरियाणा के 90वें विधानसभा क्षेत्र यानी रोहतक में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 23 मई को रोहतक के भिवानी स्टैंड पर इस महायात्रा का औपचारिक और भव्य समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed