फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rush in markets after relaxtion of lockdown.

लापरवाही पड़ न जाए भारी : लॉकडाउन में राहत मिलते ही बाजारों में उमड़े लोग

Tue, 05 May 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rush in markets after relaxtion of lockdown.
भिवानी। लॉकडाउन में सरकार की ओर से रियायत दी तो बाजार और सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ये थे कि सराय चौपटा, बिचला बाजार, कपड़ा बाजार में तो जाम लग गया। इसी तरह बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लग और फोन रिपेयरिंग और रिचार्ज वाली दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। इतनी भीड़ देख दो बजे पुलिस ने सारे बाजारों, दुकानों को बंद करा दिया। इसके बाद नगर परिषद की ओर से बाजारों को सैनिटाइज भी किया गया। बाजारों में उमड़े लोगों के सामने सभी नियम ताक पर थे। न सामुदायिक दूरी कहीं नजर आई और न ही अधिकतर के चेहरों पर मास्क दिखे। दुकानदार भी व्यवस्था बनाने की बजाय भीड़ को सामान देते दिखे। जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने दोपहर बाद रिव्यू बैठक में माना कि नियमों का पालन नहीं हुआ। इस बारे में सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई और मंगलवार से सख्ती भी की जाएगी।
विज्ञापन

भिवानी ऑरेंज जोन में है। जिला प्रशासन ने सुबह आठ से दो बजे तक बाजार खोलने की रियायत दी। रियायत मिलते 40 दिनों से घरों में कैद अधिकतर लोग सड़कों पर उतर आए। भीड़ उमड़ी तो सारे नियम-कानून पर भी ताक पर नजर आए। न सामुदायिक दूरी नजर आई और न ही सुरक्षा की अन्य कोई व्यवस्था। अंबाला, पानीपत आदि जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़े हैं। ऐसे में ये लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

दुकानदार भी भूले नियम-कानून
जिला प्रशासन ने दुकानदारों को दुकानें खोलने से पहले सुरक्षात्मक कदम उठाने यानी दुकानों पर पांच आदमी एकत्रित न हो। सामुदायिक दूरी का ख्याल रखा जाए, सैनिटाइजर की व्यवस्था और सभी ग्राहक मास्क लगाकर आए तभी सामान दे जारी की थी। मगर बाजार खुले तो सभी दुकानदार नियम-कानून भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों के बाहर भी बिगड़ी व्यवस्था
लॉकडाउन में रियायत मिलते ही बैंकों के बाहर भी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। यहां सामुदायिक दूरी भी कहीं नजर नहीं आई। बाद में कुछ जगह पुलिस ने लोगों को सामुदायिक दूरी का पाठ पढ़ाया।
मास्क नहीं लगाने वालों को दी चेतावनी
शहर में कुछ स्थानों पर पुलिस मास्क नहीं लगाने वाले वाहन चालकों को रोकती नजर आई। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। मगर पौने दो बजे पुलिस राइडर, पीसीआर बाजारों में दुकानें बंद करने की अनाउंसमेंट करने लगे। दो बजे सभी बाजारों को बंद करवाया गया। इसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने बाजारों को सैनिटाइज किया।
आज पहला दिन था तो थोड़ी रियायत देते हुए लोगों को समझाया है। कल से पुलिस सख्ती बरतेगी और सामुदायिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार भी अलर्ट रहें और सामुदायिक दूरी, एक दुकान पर पांच लोग एकत्रित न हों, मास्क पहने हुए लोगों को ही सामान देने जैसे नियमों का पालन कराया जाएगा अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
40 दिन से लोग घरों में थे। उन्हें काफी चीजों की जरूरत भी थी। इसी कारण लोगों की भीड़ निकली। लोगों में संशय की स्थिति थी कि जिस तरह कुछ जिलों में केस बढ़ रहे हैं, कहीं दोबारा से भिवानी में बाजार पूरी तरह बंद न कर दें। सभी दुकानदारों को भी इस बारे में समझाया जाएगा और सभी दुकानदारों को कहां जाएगा कि वे अपने कारिंदे को इन व्यवस्थाओं के लिए ही लगाए। - भानूप्रकाश, अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल

रियायत का पहला दिन था और लोगों में संशय था कि पहले की तरह दोबारा पूरी तरह लॉकडाउन न हो जाए। इसी कारण भीड़ ज्यादा रही। रिव्यू बैठक हुई है और सभी दुकानदारों को नियमों का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी दुकानदारों को दो बार दुकानें सैनिटाइज करने, सभी के द्वारा मास्क पहनने की हिदायत दी हैं। मंगलवार से सख्ती की जाएगी और उल्लंघन करने वाले दुकानदारों की दुकानें बंद करवा दी जाएंगी। लोगों से भी अपील है कि अपनी जिम्मेवारी निभाएं और सामुदायिक दूरी का ध्यान रखें। मास्क लगाएं। - महेश कुमार, एसडीएम

लॉकडाउन खुलते ही लगने लगे जाम...नया बाजार में लगे जाम में फंसे लोग।

लॉकडाउन खुलते ही लगने लगे जाम...नया बाजार में लगे जाम में फंसे लोग।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed