फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rupees, jewellery

परिवार के सदस्य सोये रहे, घर से ढाई लाख के आभूषण ले उड़े चोर

Mon, 14 Oct 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
rupees, jewellery
06 फोटो शांति नगर स्थित एक मकान में हुई चोरी की घटना के बाद मौके से सबूत जुटाता फोरेंसिक एक्सपर्ट। - फोटो : Bhiwani
त्योहारी सीजन और चुनावी माहौल में इन दिनों चोर अधिक सक्रिय हो गए हैं। चोरों की सक्रियता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले एक माह के दौरान 15 चोरी की बड़ी वारदातें सामने आ चुकी हैं। इनमें दुकान और मकान दोनों ही शामिल हैं। चोर लाखों रुपयों के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ कर चुके हैं। ताजा मामला कोंट रोड की शांति नगर कॉलोनी की गली नंबर 13 का है। जहां एक मजदूर परिवार के मकान को चोरों ने निशाना बना डाला। चोर मजदूर के मकान से ढाई लाख के सोने-चांदी के गहने और 40 हजार रुपये की नकदी ले उड़े। चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

कोंट रोड शांति नगर की गली नंबर 13 निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी में बतौर कारीगर काम करता है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह शनिवार रात की शिफ्ट में ड्यूटी पर गया हुआ था। जबकि घर में उसकी पत्नी सुमन व बेटी पारुल, साक्षी, रीना और उसकी भाभी घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान चोर मकान के मेन गेट को फांदकर अंदर घुस गए और अंदर सो रहे परिवार के बावजूद चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। धर्मेंद्र की पत्नी रविवार सुबह चार बजे जब उठी तो उसने देखा कि अंदर सामान बिखरा हुआ है। इसकी जानकारी फोन पर धर्मेंद्र को दी गई। धर्मेंद्र ने घर पहुंचकर चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी। धर्मेंद्र ने बताया कि चोर दो सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो कानों की कुंडल, एक गले का चांदी का हार सहित 40 हजार रुपये की नकदी ले गए। चोर करीब ढाई लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। वहीं चोरी की सूचना पाकर औद्योगिक सेक्टर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

चोर मस्त, पुलिस व्यस्त : चुनावी माहौल में पुलिस व्यस्त है तो चोर मस्त है। यही वजह है कि पुलिस द्वारा नाकेबंदी किए जाने के बावजूद चोर घरों व रिहायशी इलाकों में बनी दुकानों को आसानी से अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में चोरी की 15 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चोरी की मुख्य घटनाएं
- 11 अक्तूबर: पालुवास वासी दूध विक्रेता के घर से एक लाख की नकदी सहित छह लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी।
- 11 अक्तूबर: रुद्रा कॉलोनी में कृष्ण कुमार के बंद मकान से दो लाख के आभूषण और नकदी चोरी
- 07 अक्तूबर: राजपूत धर्मशाला के पास मोबाइल शॉप से सवा लाख कीमत के मोबाइल चोरी
- 07 अक्तूबर: बैंक कॉलोनी वासी रामअवतार के मकान से करीबन डेढ़ लाख कीमत के आभूषण चोरी
- 21 सितंबर: नया बाजार वासी फाइनेंसर विकास विक्की के मकान से 15 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
- 21 सितंबर: नया बाजार में ही सुरेंद्र के मकान मेें हजारों के सामान की चोरी
- 19 सितंबर: किरोड़ीमल मंदिर भाटा बगड़ी निवासी ओमपति के मकान से नकदी और आभूषण चोरी
- 17 सितंबर: दादरी गेट श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के पीछे दुकानदार देवीदयाल के मकान से डेढ़ लाख की नकदी चोरी।
- 17 सितंबर: श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के साथ वाली गली वासी कपिल के मकान से नकदी और आभूषण चोरी।
- 17 सितंबर: यूथ हॉस्टल से 25 सिलाई मशीनें चोरी।
- 16 सितंबर: बालाजी कॉलोनी वासी हुकमचंद के घर नकदी और आभूषण चोरी।
- 10 सितंबर: सेवा नगर की परशुराम कॉलोनी में टेक्निकल सुपरवाइजर के मकान से पांच लाख के गहने और 90 हजार की नकदी चोरी।
- 10 सितंबर: दुर्गा कॉलोनी वासी रिटायर्ड सफाई कर्मचारी के मकान से दो लाख के सामान की चोरी।
- 10 सितंबर: सोमवारी माता क्षेत्र में बंद मकान से नकदी, बाइक और एलईडी चोरी।
चोरी की शिकायत आई है। मौके पर पहुंच कर मुआयना किया गया है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसएचओ पवन कुमार, औद्योगिक सेक्टर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed