फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   RTA team members threatened to be shot and crushed by vehicle

Bhiwani News: आरटीए टीम के सदस्यों को गोली से उड़ाने और गाड़ी से कुचलने की धमकी

Wed, 26 Feb 2025 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
RTA team members threatened to be shot and crushed by vehicle
बवानीखेड़ा से भिवानी  मार्ग की तरफ जाता ओवरलोड ट्रैक्टर।
भिवानी। लोहारू बाईपास देवसर मोड़ के समीप ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए टीम के सदस्यों को हथियारबंद युवकों ने गोली से उड़ाने और गाड़ी से कुचलने की धमकी दी। हथियारबंद युवकों ने जबरन ओवरलोड वाहन को छुड़वाकर ले गए। इस मामले की आरटीए टीम के सदस्यों ने जूईकलां पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस थाते में दी गई शिकायत में उपपरिवहन निरीक्षक युद्धवीर सिंह ने बताया कि वह आरटीए टीम में शामिल हैं। 22 फरवरी को तड़के 3.30 बजे लोहारू बाईपास देवसर मोड़ के पास अवैध व ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। टीम ने तूड़ी से भरे एक वाहन को रुकवाया था। इसके पीछे ही चार-पांच हथियारबंद युवक गाड़ी में आए। इन युवकों ने जबरदस्ती गाड़ी को छुड़वाकर ले गए। आरोपियों ने टीम में शामिल सदस्यों को गोली मारने और गाड़ी से कुचलने की धमकी दी। इसके बाद परिवहन उप निरीक्षक प्रदीप कुमार बस स्टैंड के सामने एक पीजी में किराये पर रहते हैं। वह अपने वाहन को रोडवेज कार्यशाला में छोड़कर लौट रहे थे इसी दौरान आरोपियों ने फिर से उन्हें भी धमकी दी। पुलिस ने बताया कि जूईकलां पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस नाकों के बावजूद ओवरलोड वाहनों की बेरोकटोक हो रही आवाजाही

शाम ढलते ही मुख्य रास्तों पर पुलिस नाकों के बावजूद ओवरलोड वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही शुरू हो जाती है। हालांकि अभी फसल कटाई के बाद तूड़े से भरे ओवरलोड वाहनों की तादाद काफी बढ़ जाएगी। वहीं खनन कार्य से भी जुड़े ओवरलोड वाहन शहरी रास्तों और बाईपास पर दौड़ लगा रहे हैं। ये ओवरलोड आरटीए टीम के अलावा पुलिस नाकों पर पुलिस की स्थिति और तैनाती पर भी निगरानी रखते हैं। उसी अनुरूप अपनी गतिविधियां चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीए टीम से जबरन वाहन छुड़ाने और धमकी के दो आरोपी गिरफ्तार
जूई कलां पुलिस ने आरटीए टीम से जबरन ओवरलोड वाहन को छुड़वाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तोशाम क्षेत्र के गांव बागनवाला निवासी मनदीप और सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।

आरटीए टीम के सदस्य की तरफ से थाना में शिकायत दी गई थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास में लगी है।

-संजय कुमार, एसएचओ, जूई कलां पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article