फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs 24.20 crore will be credited to the accounts of 1.20 lakh farmers in the district

Bhiwani News: जिले के 1.20 लाख किसानों के खातों में आएंगे 24.20 करोड़ रुपये

Wed, 28 Oct 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 28 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 24.20 crore will be credited to the accounts of 1.20 lakh farmers in the district
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्तूबर को गुजरात के बनासकांठा से किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इससे जिले के 1,20,798 किसानों के खातों में 24.20 करोड़ रुपये की राशि आएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह नौ बजे पंचायत भवन में किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 16,18,808 लाभार्थियों के लिए किस्त संबंधी लॉट खोले गए हैं। इनमें से 16,15,770 लाभार्थियों के आरएफटी (रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर) पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत देशभर के 9.3 करोड़ से अधिक किसानों को 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। अब तक 23 किस्तों के माध्यम से किसानों को कुल 4.47 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं। डॉ. सिहाग के अनुसार भिवानी जिले के किसानों को अब तक 23 किस्तों में करीब 570 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर राष्ट्रीय, राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed