फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rpees taken from the temple

बालाजी मंदिर का दानपात्र तोड़कर रुपये ले गए चोर

Fri, 19 Jul 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
rpees taken from the temple
शहर की रुद्रा कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने फिर निशाना बनाया। चोर दानपात्र चोरी कर ले गए। ईंट से ताले तोड़ने के बाद दानपात्र से नकदी निकाली और करीब एक सौ मीटर दूर फेंक गए। सूचना पर पुलिस व फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। पुजारी कैलाश शर्मा वीरवार को सुबह चार बजे मंदिर में पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने मामले की सूचना बीटीएम पुलिस चौकी में दी। रुद्रा कॉलोनी के हनुमान मंदिर में दानपात्र चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चोर पांच बार मंदिर के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे। पुजारी कैलाश शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात नौ बजे वह मंदिर में पूजा करने के बाद घर गए थे। वीरवार अल सुबह चार बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर पहुुंचकर देखा तो दानपात्र भी गायब मिला। इसकी पड़ताल की तो करीबन सौ मीटर दूर दानपात्र खाली पड़ा था। जिस पर लगा ताला भी ईंट से तोड़ा हुआ था। पुजारी ने बताया कि दानपात्र के अंदर करीबन छह हजार रुपये की नकदी थी। इसी मंगलवार को मंदिर में भंडारा लगाया जाना था, इससे पहले ही दानपात्र की नकदी चोरी हो गई। मामले की सूचना बीटीएम पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने मंदिर क्षेत्र का मुआयना किया और दानपात्र के आसपास की लोकेशन का मुआयना कर चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed