फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways employees demonstrated against the policies of the government

Bhiwani News: सरकार की नीतियों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees demonstrated against the policies of the government
सरकार की नीति के विरोध में बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के पद? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सरकार की ओर से कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाशों में कटौती नीति बनाए जाने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन महाप्रबंधक कार्यालय के स्टेनो सुभाष चंद्र को सौंपा। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान प्रदीप दुग्गल व विजेंद्र मिताथल ने की।
विज्ञापन

मंच का संचालन डिपो सचिव मनजीत सिंघवा व राजू तालू ने किया। रोडवेज बस स्टैंड पर प्रदर्शन में उपस्थित कर्मचारियों को डिपो प्रधान प्रदीप दुग्गल, विजेंद्र मिताथल व राज्य प्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा चालक, परिचालकों कर्मशाला कर्मचारियों, उप निरीक्षक व निरीक्षक के पहले से दिए जा रहे देय अर्जित अवकाश में कटौती की जा रही है। सरकार नियमों में संशोधन कर कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दिए जाने वाली 300 छुट्टियों के बराबर वेतन की कटौती करने की भी नीति बना रही है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान होगा। नीति को रद्द करने को लेकर सभी डिपो महाप्रबंधक के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन भी दिया है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मांग पत्र पर बातचीत कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान शीघ्र किया जाए नहीं तो हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा का डेपुटेशन 11 जनवरी को चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) से मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की डिपो में तैनात अधिकारी एओ व आरएसओ की कार्यप्रणाली पर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। इन अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के रोजमर्रा के जायज कार्यों को भी बेवजह लटकाया जा रहा है। उपरोक्त अधिकारियों के कार्यालय में फाइलों के ढेर लगे हुए हैं। कर्मचारियों के समय पर एसीपी नहीं लगाए जा रहे हैं वहीं वर्दी जूतों कर्मशाला कर्मचारियों को साबुन तथा एलटीसी आदि की अदायगी भी समय पर नहीं की जा रही है। इसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। साझा मोर्चा ने कर्मचारियों से आह्वान करते हुए कहा कि यदि एओ व आरएसओ द्वारा कर्मचारियों के कार्यों को शीघ्र नहीं निपटाया गया तो आने वाले समय में उक्त दोनों अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर ललित शर्मा, राजेश शर्मा , बलजीत नीमड़ीवाली, मुकेश, अनिल नागर, कुलदीप कुंगड़, राजेंद्र बडेसरा , सुरेश, रामवीर, सतपाल सिंह, प्रदीप, सुरेश नेहरा, रामफल, नागेश, रमेश, जयदीप उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed