{"_id":"65409998e0d84fa48a03868a","slug":"roadways-driver-and-operator-fined-for-not-stopping-bus-in-bhiwani-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: बस नहीं रोकने पर रोडवेज चालक और परिचालक को धुना, महिला सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: बस नहीं रोकने पर रोडवेज चालक और परिचालक को धुना, महिला सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 31 Oct 2023 11:37 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:37 AM IST
सार
पीड़ित दलबीर ने बताया कि गत 29 अक्तूबर की दोपहर करीब ढ़ाई बजे दिल्ली के आईएसबीटी से भिवानी के लिए बस लेकर चला था। बस में दिल्ली से बामला के लिए तीन लोग टिकट लेकर सवार हुए थे। उन्होंने गांव नौरंगाबाद में बस रोकने के लिए बोला। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज किया और धमकी दी कि उनके लोग आगे खड़े हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भिवानी में बिना ठहराव के बस नहीं रोकने पर रोडवेज बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने व इस बीच परिचालक के बैग से रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत खरक पुलिस चौकी में दी गई। जिस पर सदर पुलिस ने एक महिला सहित नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव कलानौर निवासी दलबीर ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो में बतौर चालक लगा हुआ है। गत 29 अक्तूबर की दोपहर करीब ढ़ाई बजे दिल्ली के आईएसबीटी से भिवानी के लिए बस लेकर चला था। उसकी बस में संजय कुमार परिचालक भी था। बस में दिल्ली से बामला के लिए तीन लोग टिकट लेकर सवार हुए थे। उन्होंने गांव नौरंगाबाद में बस रोकने के लिए बोला। इस पर उसने कहा कि इस बस का नौरंगाबाद में ठहराव नहीं है।
विज्ञापन
जबकि उन लोगों ने टिकट भी गांव बामला की ली थी। जो एक स्टॉप पहले आ चुका था। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज किया और धमकी दी कि उनके लोग आगे खड़े हैं। जब गांव नौरंगाबाद में ठहराव नहीं होने पर भी बस रोक दी तो इसी दौरान पांच सात युवक बस के अंदर चढ़ गए और परिचालक और चालक सीट से उसे घसीटकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। इसी झगड़े के बीच चालक का मोबाइल फोन और परिचालक के बैग से 8765 रुपये की नगदी भी कम मिली। बस में सवार सवारियों ने उनका बीच बचाव किया। मामले की शिकायत बस चालक ने खरक पुलिस चौकी में दी। जिस पर सदर पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। संवाद