फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways buses had to take additional 10 km detours due to trees falling on the roads

Bhiwani News: सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरने से रोडवेज बसों ने लगाए 10 किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर

Fri, 02 May 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 02 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses had to take additional 10 km detours due to trees falling on the roads
जींद-​भिवानी मार्ग पर गांव तिगड़ाना के पास अंधड़ से गिरे पेड़ों के कारण बंद रास्तों के कारण सड़
भिवानी। शुक्रवार सुबह आई आंधी के कारण जिलेभर के सभी सड़क मार्गों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। सड़कों पर बाइक गुजरने के लिए भी रास्ता नहीं बचा। इसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों को दस किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़े। रोडवेज बसें गांव के लोकल रास्तों से होते हुए सवारियों को गंतव्य तक लेकर पहुंची।
विज्ञापन

आंधी के कारण गिरे पेड़ों से बंद हुए मार्गों को खोलने के लिए वन विभाग के कर्मचारी सुबह पांच बजे से ही पेड़ों को सड़कों से हटाने में जुट गए। लेकिन सड़कों पर जिलेभर में सैकड़ों की संख्या में गिरे पेड़ों को हटाने के लिए कर्मचारी शुक्रवार को पूरे दिन जुटे रहे। इसके बाद देर शाम तक सड़कें साफ हो पाईं।
विज्ञापन

सड़कें बंद होने के कारण चंड़ीगढ़, पंचकूला, कैथल, जींद जाने वाली बसों को गांव तिगड़ाना से घुसकानी होते हुए बड़ेसरा के रास्ते से गांव धनाना में जींद भिवानी मुख्य मार्ग पर आना पड़ा। इसके कारण बसों को दस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। वहीं गांव के संकरे रास्ते होने के कारण माल से भरे ट्रकों की सड़कों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed