फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways bus will run on Churu-Delhi via Bhiwani route after 15 years

Bhiwani News: 15 साल बाद चूरू-दिल्ली वाया भिवानी रूट पर दौड़ेगी रोडवेज की बस

Sat, 22 Jul 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run on Churu-Delhi via Bhiwani route after 15 years
भिवानी। करीब 15 साल बाद चुरू-दिल्ली वाया भिवानी रूट पर अब रोडवेज बस सोमवार से दौड़ लगाएगी। इसकी तैयारी हो चुकी है। इसी के साथ चंडीगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भी शनिवार को रोडवेज की छह स्पेशल बसों का संचालन किया गया। इसमें तीन बस भिवानी से चंडीगढ़ के लिए करीब 400 यात्रियों को परीक्षा केंद्र के लिए लेकर रवाना हुई। जबकि तीन बस शनिवार रात दो बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना की गई जो परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से पहले पहुंचाएगी।
विज्ञापन

रविवार को चंडीगढ़ और मोहाली में चंडीगढ़ पुलिस भर्ती की परीक्षा है, जिसके लिए भिवानी से करीब छह स्पेशल बसें चलाई गईं। वहीं भिवानी से सात बस चंडीगढ़ के लिए ओवरलोड यात्रियों को लेकर गई। इससे भिवानी से करीब 1500 विद्यार्थी चंडीगढ़ पुलिस भर्ती के लिए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने करीब 15 साल बाद चूरू-दिल्ली वाया भिवानी रूट की सुध ली है। लंबे अर्से से लंबी दूरी का ये रूट बंद पड़ा था। इसका सोमवार से संचालन किए जाने की तैयारियां की गई है। इस रूट पर एक रोडवेज बस चलाई जाएगी। इसी के साथ सोमवार को ही भिवानी से श्रीगंगानगर के लिए भी एक सीधी बस सेवा आरंभ होगी और देहरादून के लिए भी रोडवेज दूसरी बस सोमवार से ही चलाएगा। भिवानी से श्रीगंगानगर के लिए बस हिसार, फतेहाबाद, सिरसा होकर श्रीगंगानगर तक पहुंचेगी। इसी के साथ देहरादून के लिए भी सुबह के समय दूसरी बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज करीब 15 साल बाद चूरू-दिल्ली वाया भिवानी रूट पर नई बस सेवा शुरू करने जा रहा है। ये बस सेवा इस रूट पर लंबे अर्से से बंद पड़ी थी। इसी के साथ भिवानी से श्रीगंगानगर और देहरादून की बस भी अगले सप्ताह चलाई जाएगी। चंडीगढ़ पुलिस भर्ती के लिए भी छह स्पेशल बसों का संचालन हुआ है। इससे भिवानी से करीब 1500 परीक्षार्थी चंडीगढ़ परीक्षा देने पहुंचे हैं। रविवार को इन परीक्षार्थियों को चंडीगढ़ से भिवानी रोडवेज बसें वापस आएंगी।
-डॉ नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article