फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roadways bus, truck

ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बिगड़ा संतुलन, झाडिय़ों में गिरी रोडवेज बस

Mon, 14 Oct 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
roadways bus, truck
12 फोटो भिवानी-लोहारू मार्ग पर हुए सड़क हादसें में घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आ - फोटो : Bhiwani
ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अचानक संतुलन बिगड़ने से रोडवेज बस झाड़ियों में जा गिरी। हादसा रविवार दोपहर सवा एक बजे हुआ। भिवानी-लोहारू नेशनल हाईवे मार्ग पर गांव पोहकरवास और कुडल के बीच हुए इस हादसे में करीबन छह से सात लोगों को चोटें आई। जबकि दो मां बेटी सहित एक बुजुर्ग घायल को जुई सीएचसी से भिवानी जिला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गांव पोहकरवास से कुडल के बीच भिवानी की तरफ से जा रही एक रोडवेज बस उस समय झाडिय़ों में जा घुसी जब वह सड़क पर दौड़ रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस का चालक बस पर से संतुलन खो बैठा और ट्रक के हिस्से से टकराकर बस सड़क किनारे झाड़ियों में जा लगी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन सवारियों में छह से सात लोगों को चोटें आई। हादसे में घायल गांव केलंगा गांव निवासी 35 वर्षीय सीमा ने बताया कि वह अपने तीन बच्चों सोनिया, आशीष व निधि को लेकर पिलानी अपनी सास के पास जा रही थी। इस हादसे में उसे व उसकी 14 साल की बेटी सोनिया को चोटें आई। बेटी सोनिया नौंवी क्लास की छात्रा है। वहीं दोनों घायल मां बेटी को पहले जुई सीएचसी में ले जाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला सामान्य अस्पताल रेफर कर भेजा गया। इस सड़क हादसे में गांव कुडल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मांगेराम को भी गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

मांगेराम ने बताया कि वह जुईकलां में घुटनों के दर्द की दवा लेने गया हुआ था। जब वह वापस गांव रोडवेज बस से लौट रहा था कि इसी दौरान उसी के गांव के पास यह हादसा हो गया। इस हादसे में उसे भी चोटें आई हैं। मांगेराम ने बताया कि रोडवेज बस तेज रफ्तार में थी और चालक सड़क पर एक ट्रक के पास से आगे निकलने की होड़ कर रहा था। इसी दौरान बस ने अचानक झटका खाया और वह झाड़ियों में जा घुसी। बस में अचानक लगे झटके से वह सीट से जा टकराया। वहीं जुईकलां पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed