{"_id":"5fde4b888ebc3e40a307a3a6","slug":"roadways-bus-driver-conductor-bhiwani-news-rtk587116621","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन बस रुकवा रोडवेज चालक और परिचालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन बस रुकवा रोडवेज चालक और परिचालक से मारपीट
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन रोडवेज बस परिचालक कृष्ण व सुनील के घटना के बारे में जानकारी देते ह?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। महम गेट पर शनिवार सुबह 11 बजे सवारी बैठाने को लेकर रोडवेज बस चालक और परिचालक से निजी बस के परिचालक व उसके साथी भिड़ गए। लोगों ने बीच बचाव कर मामला सुलझा दिया, लेकिन बड़ चौक पर जबरन रोडवेज बस को रुकवाकर चालक और परिचालक के साथ मारपीट की गई। इस हमले में रोडवेज बस का चालक और परिचालक दोनों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया है।
वहीं रोडवेज बस परिचालक ने थैले के अंदर से 35 हजार कीमत की टिकटें व 1800 रुपये की नकदी और चालक के गले से सोने की चेन छीनकर ले जाने के आरोप प्राइवेट बस परिचालक व उसके साथियों पर लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र कुमार दिनोद, डिपो प्रधान राजेश शर्मा, संगठन सचिव ईश्वर तालू, जयदीप, सोनू ने घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन रोडवेज बस के चालक सुनील व परिचालक कृष्ण ने बताया कि शनिवार सुबह बस स्टैंड से गोहाना के लिए सवारियां लेकर चले थे। करीब 11 बजे वह महम गेट चौक पर पहुंचे, जहां सवारियां बैठाने को लेकर प्राइवेट बस के परिचालक से विवाद हो गया। इसी दौरान लोगों ने बीच बचाव कर मामला सुलझा दिया। चालक सुनील ने बताया कि जब वह बस लेकर महम रोड पर बड़ चौक के समीप पहुंचा तो जबरन उसकी बस को रुकवा दिया और प्राइवेट बस के परिचालक दीपक व उसके साथियों ने जबरन नीचे उतार उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बीच-बचाव में आए परिचालक कृष्ण के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और हाथ से थैला छीन लिया। जिसके अंदर 35 हजार रुपये कीमत की टिकटें व करीब 1800 रुपये की नकदी थी। चालक सुनील का आरोप है कि मारपीट कर रहे लोग उसके गले से सोने की चेन छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना से बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें दूसरी बस में आगे का सफर के लिए जाना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए।