फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roads are dug up after laying pipelines, potholes are inviting accidents.

Bhiwani News: पाइप लाइन बिछाकर सड़कें खोदकर छोेड़ीं, गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण

Thu, 05 Dec 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Roads are dug up after laying pipelines, potholes are inviting accidents.
तोशाम की उबड़ खाबड़ गलियां।
तोशाम। सड़कें खोदकर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के बाद जिम्मेदार अधिकारी उनको ठीक करना भूल गए हैं। सड़क कहीं धंस चुकी है तो कहीं खानापूर्ति कर काम अधर में ही छोड़ दी गई हैं। इस वजह से गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में पिछले काफी समय से पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। लेकिन पाइप लाइन डालकर सड़क खोदकर छोड़ दी गई हैं। अब खोदी गईं सड़कें ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत हैं। गड्ढे पानी से जमा होने के कारण बड़े जाते जा रहे हैं। इसमें बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग गिर रहे हैं।
विज्ञापन

कई जगह पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों को सिर्फ मिट्टी डालकर पाट दिया गया है। इससे भी हादसों का खतरा बढ़ रहा है। सड़क खोदने के बाद निकली रोड़ी दोबारा न डालकर सीधे मिट्टी डालकर ब्लॉक टाइल लगा दी गई हैं, जो कम वजनी वाहन गुजरने भर से धंस रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंसीलाल चौक से सुरेंद्र सिंह चौक तक पाइप लाइन बिछाई गई लेकिन उसे सही नहीं किया गया। बस स्टैंड के आसपास के एरिया में ब्लॉक टाइल बिखरे पड़े हैं। इससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि सड़क काफी बेहतर थी। उसे खोदने के बाद सही करने या समस्या देखने की अधिकारियों को फुर्सत नहीं मिली है।

पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को नियमानुसार ठीक नहीं किया गया है। इससे गलियां काफी खराब हो गई हैं। इसके लिए संबंधित विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है। लेकिन अभी तक सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया है। राहगीरों के भी हादसाग्रस्त होकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
-राजेश तंवर, सरपंच तोशाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article