फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Road will have to be built from Shaheed Bhagat Singh Chowk to City Station in two weeks, otherwise the officers will not pay

शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन तक दो सप्ताह में बनानी होगी सड़क, नहीं तो नपेंगे अफसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Road will have to be built from Shaheed Bhagat Singh Chowk to City Station in two weeks, otherwise the officers will not pay
पंचायत भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनते श्रम एवं रोजगार मंत्? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन तक जाने वाले मार्ग पर अब दो सप्ताह में सड़क बनानी होगी, देरी होने पर संबंधित अधिकारी नपेंगे। सोमवार को पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन तक मार्ग का मामला गूंजा। जिस पर श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में 16 मामले में रखे गए, जिनमें सेक्टर 13 व 23 की सीवेरज, पेयजल, शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन समस्याओं के साथ कृष्णा कॉलोनी में ओवर ब्रिज के निर्माण के चलते जीतू वाला जोहड़ क्षेत्र में मुख्य रास्ता बंद किए जाने व सीवर लाइन ठप होने और शहर में अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षित वार्ड छह से घटाकर पांच किए जाने के मामले प्रमुखता से उठे। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने एचएसवीपी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्क अलॉट होने पर निर्धारित समयावधि में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने दो सप्ताह के अंदर शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन रोड़ का निर्माण शुरू करने व इसे 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 13 से प्रधान रामकिशन शर्मा ने सेक्टर 13 व 23 की सीवर लाइन, पेयजल आपूर्ति, जर्जर पेयजल पाइपलाइन और वृद्धाश्रम के सामने बनी जर्जर सड़क, इंहान्समेंट का पैसा वापस दिलाने संबंधी मामले रखे। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द सीवर लाइन की सफाई के कार्य का कार्य आवंटित होने पर निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करवाएं। एचएसवीपी अधिकारियों ने राज्य मंत्री को बताया कि सीवर लाइन की सफाई के लिए करीब 88 लाख रुपये में काम होगा, जिसका टेंडर खुल चुका है और 15 दिन में कार्य आवंटित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं किए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 25 फरवरी तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई को सौंपी जाएगी हत्याकांड की जांच
दादरी गेट निवासी मनीषा के भाई मनोज की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस केस में संदिग्ध लोगों का गुजरात में गांधी नगर से नार्को टेस्ट कराया जा रहा है। यदि यह मामला पुलिस से नहीं सुलझता है कि इसे सीबीआई के पास भिजवाने की सिफारिश की जाएगी।
बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
बैठक में रखे गए राजबीर कौशिक गांव सैय के बिजली बिल से संबंधित मामले में राज्य मंत्री ने बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली सही होनी चाहिए और लोगों बिना किसी वजह से परेशानी न किया जाए।
खेड़ी दौलतपुर के मामले में बिजली के तार हटाने के निर्देश
गांव खेड़ी दौलतपुर के लोगों द्वारा रखे गए मामले में ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज के तार गुजर रहे हैं, जिससे किसी भी समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। इस पर राज्य मंत्री ने बिजली निगम को इन घरों के ऊपर से गुजरने वाली लाइन को दूसरी जगह से लगाने के निर्देश दिए।
कुड़ल में चौपाल के लिए दो सप्ताह में प्रस्ताव करने के निर्देश
बैठक में गांव कुड़ल निवासी ओमप्रकाश व राजेंद्र ने उनके गांव में धानक समाज की चौपाल की जमीन का प्रस्ताव नहीं होने की शिकायत रखी, जिस पर राज्य मंत्री ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी को चौपाल के लिए 15 दिन के अंदर प्रस्ताव बनाने को कहा।
दीन दयाल सोनी मामले में कमेटी का गठन
दीन दयाल सोनी द्वारा लगाई गई शिकायत के मामले में नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि इस मामले में सच्चाई जानने के लिए एमई, जेई और भवन निरीक्षक की सदस्यता वाली एक कमेटी का गठन किया है, जो इस मामले में सच्चाई का पता लगाएगी, यह कमेटी एडीसी राहुल नरवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ की देखरेख में काम करेगी।
फुटपाथ पर अतिक्रमण का मामला गूंजा
कष्ट निवारण समिति सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार द्वारा रखे गए मामले में नंबरदार ने बताया कि नगर परिषद और जिला प्रशासन शहर में अतिक्रमण हटाने पर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन यह कार्रवाई नियमित रूप से चलनी चाहिए।
कृष्णा कॉलोनी और वार्डबंदी के मामले उठे
बैठक में रखे गए प्रस्तावों के अलावा अनेक लोगों ने राज्य मंत्री के समक्ष समस्याएं रखीं। इनमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने राज्यमंत्री को बताया कि शहर में अनुसूचित जाति वर्ग के छह वार्ड होते थे, लेकिन अब इनको घटाकर पांच कर दिया है, जो कि सरासर गलत है। श्रम मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी प्रकार से नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद चावला के नेतृत्व में कृष्णा कॉलोनी के लोगों ने राज्य मंत्री को बताया कि कृष्णा कॉलोनी में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है, निर्माण कार्य के चलते यहां करीब 1500 घरों की कॉलोनी की रास्ता बंद किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्रवासियों को जीना दूभर हो जाएग। इसी प्रकार से लोगों ने इस क्षेत्र में सीवर लाइन की समस्या का समाधान करवाने की मांग रखी। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

ये रहे मौजूद : बैठक में विधायक घनश्याम दास सर्राफ, उपायुक्त आरएस ढिल्लो, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, नगराधीश विजय कुमार यादव, एसडीएम सिवानी संदीप अग्रवाल, एसडीएम तोशाम मनीष फौगाट, एसडीएम लोहारू जगदीश चंद्र, एस्टेट ऑफिसर प्रीतपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जेजेपी जिलाध्यक्ष विजय गोडठ़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed