{"_id":"687a82b7365bd39ff208267c","slug":"road-safety-is-not-a-personal-but-a-collective-responsibility-pawan-kumar-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-137002-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी : पवन कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी : पवन कुमार
Fri, 18 Jul 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीजेएम पवन कुमार।
भिवानी। सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा युवा सुरक्षित सड़कों के लिए अभियान के अंतर्गत रोडवेज कार्यशाला में विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव पवन कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि सड़क पर हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारे सामूहिक प्रयासों पर निर्भर है। यदि चालक ट्रैफिक नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। नियमों का पालन कोई विकल्प नहीं, बल्कि जीवन रक्षक आवश्यकता है।
शिविर का आयोजन यातायात पुलिस, रेडक्रॉस सोसायटी और रोडवेज विभाग के संयुक्त समन्वय से किया गया, जिसमें विशेष रूप से रोडवेज के प्रशिक्षु चालकों को लक्षित किया गया। इसका उद्देश्य चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, प्राथमिक उपचार तकनीकों और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
सीपीआर की तकनीक भी बताई
यातायात थाना प्रभारी एसएचओ सुरेश कुमार ने कहा कि अधिकतर हादसे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने चालकों से आग्रह किया कि वे सड़क पर अनुशासन और सावधानी बरतें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी विकास कुमार ने प्रशिक्षुओं को सड़क दुर्घटना की स्थिति में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), सीपीआर, रिकवरी पोजीशन, हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में की जाने वाली जरूरी कार्रवाई की व्यावहारिक जानकारी दी। इस माैके पर रोडवेज जीएम दीपक कुंडू भी माैजूद रहे।